HomeShare Market₹4 वाले शेयर में लगातार लग रहा अपर सर्किट,  कंपनी ने लिया...

₹4 वाले शेयर में लगातार लग रहा अपर सर्किट,  कंपनी ने लिया है यह बड़ा फैसला

ऐप पर पढ़ें

Sylph Technologies share: नए साल में कई ऐसे पेनी शेयर हैं जिन्होंने अब तक निवेशकों को चौंकाने वाला रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक पेनी शेयर- Sylph टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का है। इस शेयर की कीमत 5 रुपये से भी कम है और इसमें लगातार अपर सर्किट भी लग रहा है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को यह शेयर 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 4.28 रुपये पर पहुंच गया था। शेयर ने पिछले साल 23 जनवरी को 5.30 रुपये के 52 वीक हाई को टच किया। अक्टूबर 2023 में शेयर की कीमत 2.21 रुपये थी, जो 52 वीक लो है। 

क्यों है शेयर की चर्चा
नॉन-प्रमोटर कैटेगरी के इस कंपनी के निवेशकों को प्रेफेंशियल शेयर आवंटित करने को लेकर चर्चा हो रही है। Sylph टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने ₹3.20 प्रति इक्विटी शेयर पर समान संख्या में इक्विटी शेयरों में डिबेंचर 9.20 करोड़ वारंट आवंटित किए हैं। इस प्रकार, पेनी स्टॉक ने लगभग ₹29.44 करोड़ का नया फंड आकर्षित किया है।

क्या कहा कंपनी ने
स्टॉक एक्सचेंज को कंपनी ने बताया- हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि कंपनी के निदेशक मंडल ने 4 जनवरी को बैठक आयोजित की। इस बैठक में  अन्य बातों के साथ-साथ 7,35,82,667 वारंटों को एक रुपये के फेस वैल्यू के 7,35,82,667 इक्विटी शेयरों में बदलने पर इक्विटी शेयरों के आवंटन पर विचार किया गया और मंजूरी दी गई।

कब कितना रिटर्न: Sylph टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर ने बीएसई के मुकाबले लंबी अवधि में बंपर रिटर्न दिया है। दो साल की अवधि का रिटर्न 1240 फीसदी तक पहुंच गया है। वहीं, एक साल, छह महीने या तीन महीने में भी इस शेयर ने निवेशकों को डबल डिजिट में पॉजिटिव रिटर्न दिया है।

नोट: यह निवेश की सलाह नहीं है। यहां सिर्फ पेनी शेयर के परफॉर्मेंस के बारे में जानकारी दी गई है। निवेश करने से पहले अपनी सूझबूझ का जरूर इस्तेमाल करें। 

RELATED ARTICLES

Most Popular