HomeShare Market₹395 पर आया था IPO, नए साल पर ₹42000 के पार जाएगा...

₹395 पर आया था IPO, नए साल पर ₹42000 के पार जाएगा शेयर, एक्सपर्ट बोले- खरीदो और कमाओ मुनाफा

ऐप पर पढ़ें

Page industries Target Price: अगर आप किसी शानदार क्वालिटी के शेयरों में दांव लगाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह काम की खबर हो सकती है। इनरवियर बनाने वाली कंपनी पेज इंडस्ट्रीज के शेयर इस साल फोकस में रहेंगे। मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, कंपनी के शेयरों में इस साल तेजी आने की संभावना है। ऐसे में इस शेयर में दांव लगाने की सिफारिश की गई है। आज मंगलवार को कंपनी के शेयर 38,762.85 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। प्रभुदास लीलाधर ने पेज इंडस्ट्रीज को 42500 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। 

प्रमोटर्स की 45.11% हिस्सेदारी
आपको बता दें कि मार्च 2007 में पेज इंडस्ट्रीज की लिस्टिंग हुई थी। मार्च 2007 में यह शेयर ₹270 प्रति शेयर के स्तर पर था। इसका आईपीओ ₹395 प्रति शेयर पर आया था। 30-सितंबर-2023 तक कंपनी में प्रमोटरों की 45.11 फीसदी हिस्सेदारी थी, जबकि एफआईआई के पास 21.98 फीसदी, डीआईआई के पास 22.68 फीसदी हिस्सेदारी थी। पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड इनरवियर समेत अन्य गार्मेंट्स के कारोबार में लगी हुई है। कंपनी बुने हुए कपड़े उपलब्ध कराती है। यह जॉकी उत्पादों के निर्माण, वितरण और विपणन में लगी हुई है। इसके पास स्विमवीयर के लिए एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड स्पीडो का लाइसेंस है। इसका कारोबार श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, ओमान जैसे देशों तक फैला है। 

54 रुपये शेयर का दाम, अभी से 65 रुपये का फायदा, IPO में दांव लगाने का आखिरी मौका

सितंबर तिमाही के नतीजे
पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने गुरुवार को कम बिक्री वाॅल्यूम और वैल्यू के कारण सितंबर 2023 को समाप्त दूसरी तिमाही में अपने शुद्ध लाभ में 7.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 150.27 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की। पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड (पीआईएल) की फाइलिंग के अनुसार, कंपनी ने एक साल पहले जुलाई-सितंबर अवधि के दौरान 162.12 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में परिचालन से इसका राजस्व 8.39 प्रतिशत कम होकर 1,125.13 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 1,228.20 करोड़ रुपये था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular