ऐप पर पढ़ें
Share Market Tips: सरकारी बैंकों के शेयरों में आज भी तेजी नजर आ रहीहै। दोपहर 12 बजे तक बैंक ऑफ इंडिया 6.84 फीसद उछल कर 99.20 रुपये पर पहुंच चुका था तो बैंक ऑफ बड़ौदा 5.64 फीसद की तेजी के साथ 186.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भी 5 फीसद के ऊपर कारोबार कर रहा था।
सेंट्रल बैंक 37 रुपये के टार्गेट प्राइस पर खरीदें
आज एलकेपी सिक्योरिटिज ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शेयर 37.0 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। दोपहर 12 बजे के आसपास सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शेयर 28.9 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: मालामाल करने वाले अडानी ग्रुप के शेयर अब निवेशकों को कर रहे कंगाल
बता दें सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मार्केट कैप 24436.84 करोड़ रुपये है और यह साल 1911 में निगमित, एक बैंकिंग कंपनी है। सितंबर तिमाही के लिए कंपनी द्वारा रिपोर्टेड कंसॉलिडेटेय इनकम 7093.08 करोड़ रुपये है। नवीनतम तिमाही में बैंक का 341.41 करोड़ का रिपोर्टेड टैक्स के बाद शुद्ध मुनाफा है।
क्यों खरीदें
ब्रोकरेज को उम्मीद है कि FY23E के लिए क्रेडिट लागत 1.5% से कम होगी। इसके अलावा, LKP का मानना है कि बैंक FY23E ROA / ROE के 0.5% / 6.6% के साथ प्रॉफिटेबिलिटी में क्रमिक सुधार देखेंगे। सस्ती वैल्यूएशन के दम पर ब्रोकरेज ने इस सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक में खरीदारी की सलाह दी है।
अगर शेयर प्राइस हिस्ट्री की बात करें तो सेंट्रल बैंक के शेयर पिछले एक हफ्ते में 15 फीसद से अधिक का रिटर्न दिए हैं। वहीं, एक महीने में इस स्टॉक में करीब 30 फीसद का उछाल आया है। इसका 52 हफ्ते का हाई 29.40 रुपये और लो 16.25 रुपये है।
(डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)