HomeShare Market₹357 पर जाएगा टाटा का यह शेयर, झुनझुनवाला फैमिली का बड़ा दांव,...

₹357 पर जाएगा टाटा का यह शेयर, झुनझुनवाला फैमिली का बड़ा दांव, एक्सपर्ट बोले- जबरदस्त चढ़ेगा भाव

ऐप पर पढ़ें

Tata stock to buy: अगर आप टाटा ग्रुप के शेयरों में दांव लगाने की सोच रहे हैं तो आप इंडियन होटल्स के शेयर पर फोकस रख सकते हैं। ब्रोकरेज इस शेयर पर बुलिश हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं। बता दें कि होटल इंडस्ट्रीज की इस कंपनी के शेयर की कीमत 317.90 रुपये है। इसमें बाजार के दिग्गज दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल है। 

ब्रोकरेज ने क्या कहा?
पिछले छह महीनों में इस स्टॉक में 15.5% से अधिक की तेजी देखी गई है। साल-दर-साल के आधार पर इस मिडकैप में लगभग 52% की तेजी है। बीएसई पर शुक्रवार को इंडियन होटल्स का स्टॉक 1.16% की गिरावट के साथ ₹318.15 पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप ₹45,190 करोड़ से अधिक है। हाल ही में, कंपनी ने FY23 की तीसरी तिमाही में ₹383 करोड़ का ऑल टाइम हाई PAT पोस्ट किया, जो पूरे साल के मुनाफे को पार कर गया। वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में मजबूत वृद्धि के बीच ब्रोकरेज जियोजित ने कहा कि इस शेयर में 12% की तेजी की संभावना है। इंडियन होटल्स को लेकर जियोजित ने कहा, IHCL ने वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में औसत रूम रेट (ARR), बेहतर ऑक्युपेंसी रेट, और हाई रेवेन्यू प्रति उपलब्ध कमरा (RevPAR) में तेजी के साथ शानदार प्रदर्शन की सूचना दी।” जियोजित के नोट में कहा गया है, “हम 24x FY25E EV/EBITDA के आधार पर ₹357 के टारगेट प्राइस के साथ स्टॉक पर एक्यूम्युलेट रेटिंग दिया है।”

 37 पैसे से बढ़कर 7 रुपये का हुआ यह शेयर, तीन महीने में 1 लाख के बन गए ₹19 लाख

रेखा झुनझुनवाला के पास है शेयर
रेखा झुनझुनवाला इंडियन होटल्स में प्रुमख रिटेल निवेशकों में से एक हैं। 31 दिसंबर, 2022 तक कंपनी में रेखा की हिस्सेदारी लगभग 3,00,16,965 इक्विटी शेयर या 2.11% थी। ट्रेंडलाइन के आंकड़ों के अनुसार, 17 फरवरी तक इंडियन होटल्स में उनकी हिस्सेदारी लगभग ₹955 करोड़ थी। रेखा के पोर्टफोलियो में कंपनी शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान शेयरों में शामिल है। इंडियन होटल्स देश की हाॅस्पिटैलिटी कंपनी में से एक है, जिसमें कुछ प्रमुख ब्रांड जैसे ताज, जिंजर और विवांता शामिल हैं। टाटा की कंपनी में लगभग 38.2% हिस्सेदारी है। वर्तमान में, कंपनी के पोर्टफोलियो में 250 से अधिक होटल शामिल हैं। 

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

RELATED ARTICLES

Most Popular