HomeShare Market₹349 से टूटकर ₹20 पर आया यह एनर्जी शेयर, अब अचानक बढ़ी...

₹349 से टूटकर ₹20 पर आया यह एनर्जी शेयर, अब अचानक बढ़ी डिमांड, 123% उछला भाव, निवेशक गदगद

ऐप पर पढ़ें

Suzlon Energy QIP: सुजलॉन एनर्जी के शेयर आज गुरुवार को भी फोकस में हैं। कंपनी के शेयर आज 5% तक चढ़कर 20.43 रुपये पर पहुंच गए। इससे पहले बुधवार को भी इसमें तगड़ी तेजी थी। यानी दो दिन में ही यह एनर्जी शेयर 10% चढ़ गया है। शेयरों में इस तेजी के पीछे एक बड़ी वजह है। दरअसल, सुजलॉन एनर्जी फंड जुटाने जुटा रही है। कंपनी ने 9 अगस्त को कहा कि उसके बोर्ड की सिक्योरिटीज इश्यू कमेटी ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) रूट के जरिए 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का फैसला किया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, ₹2,000 करोड़ के इश्यू के लिए ₹4,600 करोड़ की बोली मिली है। 80% मांग लॉन्ग ओनली फंड से है। 

कंपनी ने क्या कहा
रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशन कंपनी ने कहा कि उसके बोर्ड ने 7 जुलाई, 2023 को एक बैठक के दौरान इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके बाद 8 अगस्त को कंपनी के शेयरधारकों ने पोस्टल बैलेट के जरिए स्पेशल प्रस्ताव का समर्थन किया। कंपनी ने कहा कि समिति ने अगस्त में पोस्टल बैलेट के जरिए से शेयरधारकों द्वारा पारित विशेष प्रस्ताव के अनुसार पात्र संस्थागत खरीदारों के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों को मंजूरी दे दी है और पात्र संस्थागत खरीदारों के लिए 18.44 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का न्यूनतम मूल्य तय किया है। कंपनी ने यह भी कहा कि वह इश्यू के लिए गणना की गई फ्लोर प्राइस पर 5 प्रतिशत से अधिक की छूट नहीं दे सकती। 

85% टूटकर शून्य पर आ गया यह शेयर, बर्बादी की कगार पर पहुंची चर्चित कंपनी, रातोंरात निवेशक कंगाल

कंपनी के शेयरों का हाल
सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में इन दिनों जबरदस्त तेजी है। कंपनी के शेयर इस साल YTD में अब तक 90.39% चढ़ गया है। वहीं, पिछले छह महीने में यह शेयर 123.30% चढ़ा है। हालांकि, एक समय था जब सुजलॉन एनर्जी का 349 रुपये के भाव पर बिक रहा था। इसका 52 वीक का हाई प्राइस 20.80 रुपये और 52 वीक का लो प्राइस 6.60 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 25,452.10 करोड़ रुपये है।

इस शेयर को बेचने की मची होड़, ब्लॉक डील में बेचे गए कंपनी के 20% शेयर, निवेशक मायूस

एक्सपर्ट ने क्या कहा
टिप्स2ट्रेड्स के अभिजीत ने कहा, “सुजलॉन एनर्जी दैनिक चार्ट पर 19.4 रुपये पर अगले प्रतिरोध के साथ मंदी की स्थिति में है। निवेशकों को मौजूदा स्तर पर मुनाफा बुक करना चाहिए या तब तक बने रहना चाहिए जब तक कि समापन आधार पर 17.7 रुपये का दैनिक समर्थन टूट न जाए।” प्रभुदास लीलाधर की तकनीकी अनुसंधान उपाध्यक्ष, वैशाली पारेख ने कहा, “स्टॉक ने 8 रुपये के स्तर से अच्छी बढ़त हासिल की है और हाल ही में 20.80 के उच्च स्तर को छूने के बाद 17-18.50 रुपये के क्षेत्र के पास समेकन पाया है। निकट अवधि यह शेयर 34 रुपये तक जा सकता है।’

RELATED ARTICLES

Most Popular