HomeShare Market₹348 से टूटकर ₹8 पर आया यह एनर्जी शेयर, अब कंपनी को...

₹348 से टूटकर ₹8 पर आया यह एनर्जी शेयर, अब कंपनी को मिला एक जबरदस्त से ठेका

ऐप पर पढ़ें

Suzlon Energy Ltd share: सुजलॉन समूह को सेम्बकॉर्प की अनुषंगी ग्रीन इन्फ्रा विंड एनर्जी लिमिटेड के लिए 50.4 मेगावॉट क्षमता की पवन ऊर्जा परियोजना विकसित करने का ठेका मिला है। खबर के बाद कंपनी के शेयर इंट्रा डे ट्रेड में 1% से ऊपर चढ़ गए थे। इसका शेयर प्राइस 8.11 रुपये पर बंद हुआ है। बता दें कि कंपनी के शेयर 2007 में 348 रुपये के भाव पर थे।  

कंपनी ने क्या कहा
सुजलॉन समूह ने बुधवार को बयान में कहा, ”ऑर्डर के हिस्से के रूप में सुजलॉन एक हाइब्रिड लैटिस ट्यूबलर (एचएलटी) टावर के साथ 24 पवन टर्बाइन जनरेटर (डब्ल्यूटीजी) लगाएगी और प्रत्येक की क्षमता दर 2.1 मेगावॉट होगी।”इसमें कहा गया है कि कर्नाटक की इस परियोजना के 2024 में चालू होने की उम्मीद है।

 मैगी बनाने वाली कंपनी का ऐलान, हर शेयर पर देगी ₹27 का मुनाफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स

सुजलॉन विंड टर्बाइन की आपूर्ति करेगी। इसके अलावा वह परियोजना को स्थापित करेगी और उसे शुरू करेगी। साथ ही परियोजना के चालू होने के बाद वह परिचालन और रखरखाव भी करेगी। बयान में कहा गया है कि यह ऑर्डर सेम्बकॉर्प द्वारा रेलवे एनर्जी मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (आरईएमसीएल) से जीती बोली का हिस्सा है।

10 टुकड़ों में बंटेगा यह  शेयर, कंपनी का ऐलान, 52 हफ्ते के हाई पर भाव

सुजलॉन समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जेपी चलसानी ने कहा, ”हमारी कंपनी पवन ऊर्जा क्षेत्र में 28 साल के अनुभव के साथ जलवायु को लेकर भारत की लड़ाई में योगदान देने के लिए अच्छी स्थिति में है।”सेम्बकॉर्प इंडिया की मौजूदगी 18 राज्यों में है।

RELATED ARTICLES

Most Popular