HomeShare Market₹3091 पर जाएगा टाटा ग्रुप का यह स्टॉक, आने वाले दिनों में...

₹3091 पर जाएगा टाटा ग्रुप का यह स्टॉक, आने वाले दिनों में बढ़ेगी शेयर की चमक!

ऐप पर पढ़ें

टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन (Titan Company Ltd) के शेयरों में आज 2 प्रतिशत की तेजी देखने मिली थी। जिसके बाद कंपनी के शेयर का भाव 2602.10 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। कंपनी को लेकर एक अपडेट आया है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा है कि मार्च तिमाही में साल दर साल के हिसाब से 25 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है। इसी खबर के आने के बाद कंपनी के शेयरों में आज तेजी देखने को मिल सकती है। 

हर शेयर पर 72 रुपये का फायदा, 2 दिन बाद एक्स-डिविडेंड डेट 

कंपनी के लक्जरी गुड्स में साल दर साल के हिसाब से 25 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है। मार्च तिमाही में कंपनी वॉच और वेअरबेल्स बिजनेस में तेजी देखने को मिल सकती है। मार्च तिमाही में कंपनी ने 31 नए स्टोर खोले हैं। इसके अलावा ज्वेलरी बिजनेस में 23 प्रतिशत का बढ़ोतरी देखने को मिली है। 

अडानी की 3 कंपनियों में 2 दिन से लग रहा है अपर सर्किट, निगरानी में शेयर

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज Macquarie ने चौथी तिमाही के अपडेट को देखकर 3250 रुपये के टारगेट प्राइस सेट किया है। इसके अलावा ब्रोकरेज फर्न सिटी ने भी बाय टैग दिया है। सिटी ने 3091 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। बता दें, कंपनी अपने प्रतिद्वंदी कंपनी कल्याण ज्वेलर्स से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बीएसई में टाइटन का मार्केट कैप 2.29 लाख करोड़ रुपये का है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular