HomeShare Market₹250 निवेश वाली स्कीम की सरकार ने बढ़ाई ब्याज दर, बिटिया के...

₹250 निवेश वाली स्कीम की सरकार ने बढ़ाई ब्याज दर, बिटिया के लिए है बेस्ट, जानें डिटेल

ऐप पर पढ़ें

Sukanya Samridhi Yojana: अकसर देखा गया है कि पैरेंट्स को बिटिया के जन्म के साथ ही पढ़ाई और शादी के खर्चे की टेंशन होने लगती है। जो स्मार्ट होते हैं वो अपने फ्यूचर प्लानिंग के हिसाब से सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश शुरू कर देते हैं। इस निवेश के जरिए बिटिया की शादी के वक्त मोटी रकम का इंतजाम किया जा सकता है। अब इस स्कीम पर सरकार ने ब्याज दर भी बढ़ा दी है। आइए स्कीम की डिटेल जान लेते हैं। 

क्या है डिटेल
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत पैरेंट्स अपनी 2 बेटियों के अकाउंट खोल सकते हैं। इसमें शर्त ये है कि बेटी ने अकाउंट खोलने की तिथि तक 10 वर्ष की उम्र पूरी नहीं की हो। यह अकाउंट बेटी के जन्म प्रमाणपत्र और पैरेंट के केवाईसी के साथ आसानी से खोला जा सकता है। एक बालिका के लिए केवल एक अकाउंट और एक परिवार में अधिकतम 2 बालिकाओं के अकाउंट खोले जा सकते हैं। बेटी के सुकन्या अकाउंट में पैरेंट एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1,50,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं। 

क्या है ब्याज दर
वैसे तो पहले केंद्र सरकार ब्याज दर 8 फीसदी का देती थी लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के लिए सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर 0.20 प्रतिशत बढ़ाया है। अब नई ब्याज दर 8.2 प्रतिशत कर दी गई है। स्कीम के तहत ब्याज का निर्धारण तिमाही आधार पर होता है।

टैक्स छूट का दावा
बता दें कि सुकन्या के तहत निवेश का दावा आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत किया जा सकता है। वहीं, 15 वर्ष की अवधि पूरी होने तक इस अकाउंट में राशि जमा किया जा सकता है और खाता खोलने की तारीख से 21 वर्ष के बाद यह मैच्योर होगा। बालिका की उम्र 18 वर्ष होने या 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने की स्थिति में शिक्षा के मकसद से अकाउंट में उपलब्ध राशि का अधिकतम 50% तक के निकासी की अनुमति दी जा सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular