HomeShare Market₹235 से ₹2603 पर पहुंचा यह मल्टीबैगर स्टॉक, 5 साल में एक...

₹235 से ₹2603 पर पहुंचा यह मल्टीबैगर स्टॉक, 5 साल में एक लाख को बना दिया ₹11 लाख

ऐप पर पढ़ें

Multibagger Stock: ट्यूब इन्वेस्टमेंट ऑफ इंडिया (Tube Investments of India Ltd) कमाल का शेयर है। पिछले 5 साल में इसने अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। जिस किसी ने पांच साल पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होंगे, उसे एक लाख की वैल्यू अब बढ़कर 11 लाख रुपये से अधिक हो गई होगी। गुरुवार को यह स्टॉक 2603 रुपये पर बंद हुआ था।  पांच साल पहले करीब 234 रुपये का था। इसका 52सप्ताह का उच्च स्तर ₹3,046.20 है, जबकि इसका 52 सप्ताह का निम्न स्तर ₹1441.95 प्रति शेयर है। 

ट्यूब इन्वेस्टमेंट ऑफ इंडिया के शेयर करीब छह महीने से बेस बिल्डिंग मोड में हैं, लेकिन दौरान कजोरी के बावजूद यह उन मल्टीबैगर शेयरों में से एक है, जिसने अपने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया के शेयर प्राइस हिस्ट्री के मुताबिक एनएसई पर यह मल्टीबैगर स्टॉक लगभग ₹234 से ₹2603 के स्तर तक उछल गया है, जो पिछले पांच वर्षों में 1,010 फीसद रिटर्न दे रहा है।

आपके पोर्टफोलियो में है BHEL तो इसे फौरन करें Sell, जानें एक्पर्ट्स की सलाह

पिछले एक महीने में ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया के शेयर की कीमत 3.81 प्रतिशत तक गिर गई है, जबकिइस साल अब तक इसमें  6.55 फीसद की गिरावट आई है, लेकिन पिछले एक साल में ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया के शेयर की कीमत ₹1650 से बढ़कर ₹2603 पर पहुंच गई है। यानी पिछले एक साल में इसने 57.68 फीसद का रिटर्न दिया है। इस मल्टीबैगर स्टॉक ने कोविड काल की रैली के बाद लगभग ₹275 से बढ़कर ₹2603 के स्तर पर पहुंच गया है, इन तीन वर्षों में इसमें लगभग 850 फीसद से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। 

निवेशकों को कब-कब कितना मिला रिटर्न

यदि किसी निवेशक ने इस मल्टीबैगर स्टॉक में एक महीने पहले ₹1 लाख का निवेश किया होता तो उसका ₹1 लाख करीब ₹96,000 रह जाता, जबकि यह इस साल शुरू में 1 लाख रुपये लगे होते तो  आज करीब ₹93,000 ही रहते। हालांकि, अगर किसी निवेशक का ₹1 लाख रुपये एक साल पहले इस शेयर में लगे होते तो एक लाख रुपये अब ₹1.57 लाख हो गए होते। अगर किसी निवेशक ने कोरोना काल के दौरान इस मल्टीबैगर स्टॉक में ₹1 लाख का निवेश किया होता तो उसका ₹1 लाख आज ₹9.50 लाख हो गए होते।

RELATED ARTICLES

Most Popular