ऐप पर पढ़ें
Paytm Share: मार्च तिमाही के नतीजों से पहले पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, एक्सपर्ट भी शेयर को लेकर बुलिश नजर आ रहे हैं। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को कंपनी के शेयर करीब 2 प्रतिशत तक चढ़ गए। ट्रेडिंग के दौरान शेयर की कीमत 663.50 रुपये तक पहुंच गई। क्लोजिंग प्राइस 655.20 रुपये थी, जो 1.42% की तेजी को दिखाता है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
घरेलू ब्रोकरेज यस सिक्योरिटीज ने इस शेयर के लिए टारगेट प्राइस को बदल दिया है। ब्रोकरेज ने शॉर्ट टर्म के लिए शेयर का टारगेट प्राइस 700 रुपये तय किया है। इस लिहाज से शेयर में 7% की बढ़ोतरी हो सकती है। यस सिक्योरिटीज ने एक नोट में उम्मीद जताई है कि पेटीएम राजस्व में शानदार वृद्धि की संभावना है।
नोट में कहा गया है कि लोन बांटने में कंपनी का ग्रोथ हुआ है। परिचालन से राजस्व में भी वृद्धि की उम्मीद है। यस सिक्योरिटीज के मुताबिक कंपनी अब मुनाफे के ट्रैक पर लौट रही है। वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में राजस्व 42% की वृद्धि के साथ 2,062 करोड़ रुपये था। यह मार्च तिमाही की उम्मीदों को मजबूत करता है।
ये हैं करोड़पति बनाने वाले 12 स्टॉक: कीमत ₹1 से भी कम, एक लाख के निवेश को बना दिया ₹2 करोड़
पेटीएम का रिटर्न
पेटीएम के शेयर की कीमत एक महीने में लगभग 11% बढ़ गई है। वहीं, 2023 में शेयर ने 23 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। बता दें कि कंपनी का आईपीओ साल 2021 के नवंबर महीने में आया था। आईपीओ के लिए इश्यू प्राइस 2150 रुपये तय किया गया था। अब तक शेयर की कीमत इश्यू प्राइस के स्तर तक नहीं पहुंच सकी है।