HomeShare Market₹2000 के करीब जाएगा इस प्राइवेट बैंक के शेयर का भाव! Q3...

₹2000 के करीब जाएगा इस प्राइवेट बैंक के शेयर का भाव! Q3 रिजल्ट के बाद एक्सपर्ट्स बुलिश

HDFC Bank Target Price: पिछले सप्ताह शनिवार को प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने तिमाही नतीजे जारी किए थे। कंपनी ने मार्च तिमाही के दौरान शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन की एक्सपर्ट भी एचडीएफसी बैंक को लेकर बुलिश नजर आ रहे हैं। ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल का कहना है कि आने वाले समय में एचडीएफसी बैंक के शेयरों का भाव 1950 रुपये के लेवल तक जा सकता है। ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक को ‘बाय’ टैग दिया है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर 1695 रुपये के लेवल पर पहुंच कर बंद हुए थे। यानी आने वाले समय में एचडीफसी बैंक के शेयरों की कीमतों में 15 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिल सकती है।

झुनझुनवाला ने टाटा ग्रुप के इस स्टॉक पर फिर जताया भरोसा, खरीदे लाखों शेयर 

एचडीफएसी बैंक Q3 रिजल्ट (HDFC Bank Q3 Result)

देश के सबसे बड़े निजी बैंक ने शनिवार को बीते वित्त वर्ष की चौथी एवं अंतिम तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी करते हुए यह जानकारी दी। पिछले साल की समान अवधि में बैंक का नेट प्रॉफिट 10,443.01 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि अक्टूबर-दिसंबर, 2022 तिमाही की तुलना में एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ घट गया है जो तीसरी तिमाही में 12,698.32 करोड़ रुपये था। समूचे वित्त वर्ष 2022-23 में बैंक का नेट प्रॉफिट 20.9 प्रतिशत बढ़कर 45,997.11 करोड़ रुपये हो गया जबकि वित्त वर्ष 2021-22 में यह 38,052.75 करोड़ रुपये था। वहीं बैंक का एकल आधार पर नेट प्रॉफिट 19.81 प्रतिशत वृद्धि के साथ 12,047.45 करोड़ रुपये रहा। 

67वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते 

सिंगल बेस पर इसकी टोटल अर्निंग बढ़कर 53,850 करोड़ रुपये हो गई, जबकि इससे पिछले साल यह 41,086 करोड़ रुपये रही थी। इसकी मुख्य नेट इंटररेस्ट इनकम 23.7 प्रतिशत वृद्धि के साथ 23,351.8 करोड़ रुपये हो गई। इसके पीछे लोन में 16.9 प्रतिशत वृद्धि और शुद्ध इंटररेस्ट मार्जिन के 4.1 प्रतिशत पर बने रहने की अहम भूमिका रही। लोन घाटों और अन्य मदों में कुल प्रावधान जनवरी-मार्च, 2023 तिमाही में 2,685.37 करोड़ रुपये रहा, जो जनवरी-मार्च, 2022 तिमाही में 3,312.35 करोड़ रुपये रहा था।

NPA घटा पूंजी बढ़ी 

सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात मार्च के अंत में 1.12 प्रतिशत रहा जबकि मार्च 2022 के अंत में यह 1.17 प्रतिशत और दिसंबर तिमाही में 1.23 प्रतिशत रहा था। समीक्षाधीन तिमाही के लिए एकल आधार पर कुल प्रावधान घटाकर 2,685.37 करोड़ रुपये कर दिया गया, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 3,312.35 करोड़ रुपये और दिसंबर, 2023 तिमाही में 2,806.44 करोड़ रुपये था। मार्च, 2023 तक इसका कुल पूंजी पर्याप्तता अनुपात 19.3 प्रतिशत पर आ गया जो एक साल पहले इसी अवधि में 18.9 प्रतिशत था। 

(एजेंसी के इनपुट के साथ)

डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular