HomeShare Market₹200 के पार जाएगा यह पेनी स्टॉक! कीमत अभी ₹100 से भी...

₹200 के पार जाएगा यह पेनी स्टॉक! कीमत अभी ₹100 से भी कम, दांव लगाने को टूटे निवेशक

ऐप पर पढ़ें

Sadhana Nitro Chem share price: साल 2023 में कई पेनी शेयरों ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया। अब साल 2024 में भी कुछ पेनी शेयरों को लेकर एक्सपर्ट बुलिश नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक पेनी शेयर कमोडिटी केमिकल्स से जुड़ी कंपनी साधना नाइट्रो केमिकल का है। इस शेयर को एक्सपर्ट ने खरीदने की सलाह दी है। इसके साथ ही अनुमान लगाया है कि शेयर की कीमत 200 रुपये के पार जाएगी। 

क्या है टारगेट प्राइस
Profitmart रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक साधना नाइट्रो केमिकल के शेयर अगले 18 महीनों में लगभग 204 रुपये के रुपये तक जा सकते हैं। ऐसे में इस शेयर को मौजूदा कीमत पर खरीदा जाना चाहिए। बता दें कि अभी इस शेयर की कीमत 93 रुपये के स्तर पर है। साल के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को यह शेयर 2% से ज्यादा चढ़ गया। इस शेयर का 52 वीक हाई 121.23 रुपये है। इस शेयर ने जून 2023 में इस कीमत को टच किया था। वहीं, 25 अगस्त 2023 को 66 रुपये के भाव तक लुढ़क गया था।

54 रुपये शेयर का दाम, अभी से 65 रुपये का फायदा, IPO में दांव लगाने का आखिरी मौका

कंपनी के बारे में
साल 1973 में स्थापित साधना नाइट्रो केम लिमिटेड स्पेशियलिटी केमिकल्स की लीडिंग कंपनी है। यह मुख्य रूप से बेंजीन आधारित कंपाउंड्स जैसे नाइट्रो बेंजीन, मेथेनाइल एसिड, एमएपी आदि पर केंद्रित केमिकल्स आदि बनाती है। इसके बनाए केमिकल्स का कागज, फार्मा, कृषि रसायन, थर्मल डाई, लाइट स्टेबलाइजर्स, एयरोस्पेस और डाई और इंटरमीडिएट जैसे सेक्टर में इस्तेमाल होता है। कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग फैसलिटीज महाराष्ट्र के रोहा में है।

 ₹395 पर आया था IPO, नए साल पर ₹42000 के पार जाएगा यह शेयर, एक्सपर्ट बोले- खरीदो और कमाओ मुनाफा

शेयरहोल्डिंग पैटर्न क्या है
साधना नाइट्रो केम लिमिटेड के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो 71.12 फीसदी हिस्सेदारी प्रमोटर्स के पास है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 28.88 फीसदी की है। प्रमोटर या प्रमोटर ग्रुप में 9 लोग शामिल हैं। इसके प्रमुख प्रमोटर असित जावेरी हैं, जिनके पास कंपनी के 1,41,66,630 शेयर हैं। ये आंकड़े सितंबर तिमाही तक के हैं। 

नोट- यह निवेश की सलाह नहीं है। यहां सिर्फ एक्सपर्ट की राय और शेयर परफॉर्मेंस के बारे में जानकारी दी गई है। निवेश करने से पहले अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular