ऐप पर पढ़ें
फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (Future retail share) का शेयर आज सोमवार को अपर सर्किट में है। कंपनी के शेयरों में आज 5% तक का अपर सर्किट लगा है और यह 2.97 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयर पिछले पांच दिनों में 12% तक चढ़ गए। शेयरों में इस तेजी के पीछे एक बड़ी वजह है। दरअसल, दिवालिया प्रोसेस से गुजर रही कंपनी को खरीदने की रेस में अंबानी-अडानी समेत 49 दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। शुक्रवार को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण ने फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (FRL) को कंपनी की कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (CIRP) को पूरा करने के लिए 90 दिनों का और वक्त दिया है। इसके बाद आज सोमवार को शेयरों में तेजी देखी जा रही है।
फ्यूचर रिटेल की याचिका
दरअसल, राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ ने फ्यूचर रिटेल लिमिटेड की याचिका को स्वीकार करते हुए समयसीमा बढ़ाकर 15 जुलाई, 2023 कर दी है। कंपनी ने बताया कि यह आदेश 13 अप्रैल, 2023 को एनसीएलटी ने मौखिक रूप से सुनाया और लिखित आदेश का इंतजार है। बता दें कि कर्ज अदायगी में चूक के बाद 20 जुलाई, 2022 को एनसीएलटी ने फ्यूचर रिटेल लिमिटेड के खिलाफ दिवाला प्रक्रिया शुरू किया था। आईबीसी के तहत दिवाला समाधान के लिए समयसीमा 330 दिनों की है, जिसमें मुकदमेबाजी में लगने वाला समय भी शामिल है।
हर दिन टूट रहा यह शेयर, सेबी का बड़ा एक्शन, आज फिर लगा लोअर सर्किट, सालभर में 85% टूट गया भाव
निवेशकों को भारी नुकसान
फ्यूचर रिटेल (Future retail) के शेयर सालभर में ही 92% तक टूट गए हैं। इस दौरान यह शेयर 30 रुपये से गिरकर वर्तमान प्राइस तक आ गया है। यह इसका 52 वीक लो का नया प्राइस है। बता दें कि शेयर ने 3 अप्रैल 2023 को 2.10 रुपये के 52 वीक लो को टच किया था। वहीं, 52 वीक का हाई 30.95 रुपये है। इस भाव पर शेयर 13 अप्रैल 2022 को गए थे।