ऐप पर पढ़ें
Multibagger Stock: कपड़ा कंपनी एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड (Sel Manufacturing Company Ltd) के शेयरों में पिछले कई सत्रों से तेजी है। कंपनी के शेयर आज 2% तक चढ़कर 153 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। शेयरों में यह तेजी एक खबर के बाद से हैं। दरअसल, हाल ही में सरकार ने अनुमान लगाया कि कपड़ा उद्योग अगले आठ वर्षों में तीन गुना बढ़ सकता है और 2030 तक इसे वर्तमान में 100 अरब डॉलर से 300 अरब डॉलर का उद्योग बनाने का लक्ष्य है।
सालभर 91% टूटा शेयर
बता दें कि एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के शेयर पिछले एक साल में ही 91% से अधिक टूट गए हैं। इस दौरान यह शेयर 1881 रुपये से गिरकर 154 रुपये पर आ गया है। यानी सालभर में ही एक लाख लगाने वालों का पैसा घटकर 8 हजार रुपये रह गया।
सालभर में इस शेयर में दांव लगाने वालों को तगड़ा नुकसान हो गया है। एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड का शेयर का 52 वीक लो प्राइस 149.15 है और इसका 52 वीक हाई प्राइस 1,237.85 रुपये है। इसका मार्केट कैप 510.27 करोड़ रुपये है। बता दें कि कंपनी कर्ज में है और पिछले साल इसकी ट्रेडिंग भी कई दिनों तक ट्रेडिंग भी बंद थी।
65 पैसे के शेयर में आज 8% की तेजी, सालभर 90% टूट चुका है शेयर, अब पांच दिन बना है रॉकेट
कैसे थे तिमाही नतीजे
SEL मैन्युफैक्चरिंग को दिसंबर तिमाही में घाटा हुआ है। दिसंबर 2022 की तिमाही में कंपनी का घाटा 45.20 करोड़ रुपये था। एक साल पहले इसी अवधि में घाटा 28.30 करोड़ रुपये था। दिसंबर 2022 को समाप्त तिमाही में बिक्री 21.55% बढ़कर 142.57 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान यह 117.29 करोड़ रुपये थी। दिसंबर 2022 तिमाही में EBITDA निगेटिव में 10.49 करोड़ रुपये था। एक साल पहले दिसंबर 2021 की तिमाही में 6.04 करोड़ रुपये था।