HomeShare Market₹1550 के पार जाएगा इस दिग्गज रिएल एस्टेट कंपनी के शेयर का...

₹1550 के पार जाएगा इस दिग्गज रिएल एस्टेट कंपनी के शेयर का भाव! आज डिमांड में है स्टॉक 

ऐप पर पढ़ें

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej properties) के शेयर में आज 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर बीएसई में 1219.40 रुपये इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। कंपनी के शेयर सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 8 प्रतिशत से अधिक चढ़ गए थे। कंपनी की बुकिंग में तेज इजाफा देखने को मिला है। ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने टारगेट प्राइस में इजाफा किया है। 

यह भी पढ़ेंः हर शेयर 72 रुपये का फायदा, 2 दिन बाद एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी कंपनी

साल दर साल के हिसाब देखें तो मार्च तिमाही के दौरान कंपनी के प्रॉपर्टी बुकिंग में 25 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है। वहीं, फुल ईयर बुकिंग में 56 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी की सालाना बुकिंग 12,232 करोड़ रुपये की थी। वहीं, गोदरेज प्रॉपर्टीज के सेल्स में 19 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है।

40 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने गोदरेज प्रॉपर्टीज को ‘बाय’ टैग दिया है। फर्म ने 1575 रुपये प्रति शेयर का टारगेट सेट किया था। मोतीलाल ओसवाल के अनुसार कंपनी के शेयर में 40 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिल सकती है। बता दें, पहले इस स्टॉक को न्यूट्रल टैग दिया गया था। 

6 कंपनियां ट्रेड करेंगी एक्स-डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते 

शेयर बाजार में क्या है कंपनी का हाल 

बीते एक साल में कंपनी के शेयर की कीमतों में 28 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है। निवेशकों के लिहाज से अच्छी बात यह है कि पिछले एक महीने के दौरान गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयरों का भाव 4.41 प्रतिशत तक बढ़ गया है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 1705 रुपये है। 52 वीक लो 1005 रुपये है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular