ऐप पर पढ़ें
बाजार में कई ऐसे शेयर हैं जिन्होंने अपने धांसू रिटर्न की वजह से निवेशकों को मालामाल कर दिया है। ऐसा ही एक स्टॉक KEI Industries का है। इस शेयर ने पिछले 10 वर्षों में लगभग 16,000% का रिटर्न दिया है। रकम के हिसाब से समझें तो किसी निवेशक ने 10 साल पहले स्टॉक में 10,000 रुपये का निवेश किया होता तो आज उनके निवेश की कुल रकम 16 लाख रुपये हो गई हो गई होती। बता दें कि साल 2013 के जनवरी महीने में शेयर ₹15 के स्तर पर ट्रेडिंग कर रहे थे।
अभी क्या है स्थिति: बीते गुरुवार को KEI Industries का शेयर भाव 1746 रुपये था। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर में मामूली गिरावट आई थी। आपको बता दें कि 14 अप्रैल यानी शुक्रवार को डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर ट्रेडिंग बंद है। KEI Industries के शेयर ने 5 अप्रैल 2023 को 1,820 रुपये के 52 वीक हाई को टच किया था। 12 मई 2022 को शेयर की कीमत 1,040 रुपये पर थी, जो 52 वीक लो है।
KEI Industries भवन और निर्माण, रक्षा, दूरसंचार और अन्य उद्योगों के लिए केबल और स्टेनलेस स्टील के तार बनाने के कारोबार में है। कंपनी बिजली केबल्स का निर्माण और विपणन करती है। शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 62.68% हिस्सेदारी है, जबकि शेष 37.32% प्रमोटरों और प्रमोटर समूहों के निवेशकों के पास लगभग 27% है। कंपनी में खुदरा निवेशकों की संयुक्त हिस्सेदारी 13.76% है।
एक्सपर्ट का अनुमान: जीसीएल ब्रोकिंग के सीईओ रवि सिंघल इस शेयर के लिए बुलिश नजर आ रहे हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक 2,100 रुपये के लक्ष्य के लिए शेयर को खरीद सकते हैं।