HomeShare Market₹130 करोड़ का जीएसटी नोटिस मिलते ही इस ऑटो कंपनी के शेयर...

₹130 करोड़ का जीएसटी नोटिस मिलते ही इस ऑटो कंपनी के शेयर लुढ़के

ऐप पर पढ़ें

आयशर मोटर्स को माल एवं सेवा कर (GST) से संबंधित मुद्दों पर तीन अलग-अलग प्राधिकरणों से 130 करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स डिमांड नोटिस भेजा गया है। कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी है। इसके बाद आज आयशर मोटर्स के शेयरों में गिरावट दिख रही है। स्टॉक दोपहर पौने एक बजे तक 3.29 फीसद नीचे 3905.05 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

आज यह ऑटो शेयर 4010.10 रुपये पर खुलकर दिन के निचले स्तर 3882.35 रुपये तक आ गया। इसका 52हफ्ते का हाई 4200 रुपये है, जबकि लो 2836 रुपये। पिछले छह महीने में में इस शेयर ने करीब 7.50 फीसद का रिटर्न दिया है। पिछले एक महीने की बात करें तो यह6 फीसद से अधिक टूट चुका है।

यह भी पढ़ें: सरकारी कंपनी को मिला 806 करोड़ रुपये का GST नोटिस, शेयर 1% से अधिक लुढ़के

आयशर मोटर्स ने सूचना में कहा कि कंपनी को सीजीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क, चेन्नई के प्रधान आयुक्त के कार्यालय से 11.8 करोड़ रुपये का जुर्माना और लागू ब्याज सहित 129.79 करोड़ रुपये की कुल राशि का ‘मांग आदेश’ प्राप्त हुआ है।

कंपनी ने क्या कहा

इसमें कहा गया है कि अधिकारी ने कुछ जीएसटी क्रेडिट को अस्वीकार कर दिया है और जीएसटी की मांग बढ़ा दी है, जिसका मुख्य कारण कंपनी के जीएसटी लाभ और आपूर्तिकर्ताओं द्वारा उनके जीएसटी रिटर्न में बताए गए विवरण के बीच अंतर है।   नियामकीय सूचना में कहा गया है, ”कंपनी के आकलन के आधार पर, उपरोक्त मांग कायम रखने योग्य नहीं हैं और आयशर मोटर्स इनके खिलाफ अपील दायर करने सहित सभी विकल्पों का मूल्यांकन कर रही है।”

(डिस्‍क्‍लेमर: विशेषज्ञों द्वारा दी गई सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

RELATED ARTICLES

Most Popular