Multibagger penny stock return: पिछले कुछ दिनों से शेयर बाजार के निवेशकों के लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा। पिछले ट्रेडिंग दिनों में निफ्टी (Nifty) और सेंसेक्स (Sensex) दोनों अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए थे। ऐसे में निवेशकों को तगड़ा झटका लगा। वहीं, इस दौरान कुछ शेयरों का जबरदस्त परफॉर्मेंस भी रहा। इन्हीं में से एक शेयर है- बीएसई लिस्टेड स्टॉक एस एंड टी कॉर्पोरेशन लिमिटेड (S & T Corporation Ltd) का। इस शेयर ने एक साल में मल्टीबैगर रिटर्न (Multibagger stock return) देकर अपने निवेशकों को मालामाल करने का काम किया है। यह शेयर कमजोर बाजार के बावजूद लगातार 30वें ट्रेडिंग सेशंस में तेजी के साथ कारोबार करने में कामयाब रहा।
ST कॉर्पोरेशन लिमिटेड का शेयर प्राइस हिस्ट्री
ST Corporation Ltd के शेयर की कीमत 29 जून 2021 को ₹13.45 पर थी। यह 24 जून 2022 को ₹212.65 हो गई। इस दौरान इस शेयर ने 1,481.04% के मल्टीबैगर रिटर्न दिया। वहीं, साल-दर-तारीख (YTD) में यह शेयर 845.11% का रिटर्न दिया है। 3 जनवरी, 2022 को स्टॉक ₹22.50 पर था। बता दें कि इस दौरान सेंसेक्स में 10.91 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 6 महीनों में ST Corporation Ltd के शेयर ने 922.36% का रिटर्न दिया है। इस दौरान यह स्टॉक 27 दिसंबर 2021 को ₹20.80 से बढ़कर ₹212.65 हो गया है। पिछले पांच कारोबारी दिनों में जहां शेयर में 21.48 फीसदी की तेजी आई है, उस दौरान सेंसेक्स केवल 2.75 फीसदी बढ़ा है।
यह भी पढ़ें- अडानी ग्रुप के इस शेयर ने दिया 35,519% का छप्परफाड़ रिटर्न: 50,000 के निवेश को बना दिया ₹1.78 करोड़
निवेशकों को हुआ जबरदस्त फायदा
ST कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर प्राइस हिस्ट्री के मुताबिक, अगर किसी निवेशक ने इस स्टॉक में एक लाख रुपये लगाए होते तो आज यह रकम बढ़कर 15.81 लाख रुपये हो जाती। वहीं, इस साल YTD में एक लाख रुपये का निवेश बढ़कर 9.45 लाख रुपये हो जाता। छह महीने में एक लाख रुपये का निवेश 10.22 लाख रुपये होता।
यह भी पढ़ें- टाटा की हुई एक और सरकारी कंपनी: जुलाई से सौंप दी जाएगी जिम्मेदारी
(डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)