HomeShare Market₹1200 के पार हो सकती इस IPO की लिस्टिंग! पहले दिन बंपर...

₹1200 के पार हो सकती इस IPO की लिस्टिंग! पहले दिन बंपर मुनाफे की उम्मीद, 106 गुना हुआ सब्सक्राइब 

ऐप पर पढ़ें

ideaForge IPO: आइडियाफॉर्ज टेक्नोलॉजी लिमिटेड  के आईपीओ के लिए जबरदस्त  रिस्पॉन्स  मिला है। तीन दिन में इस इश्यू को कुल 106.06 गुना सब्सक्राइब किया गया। बता दें कि आइडियाफोर्ज आईपीओ दिसंबर 2021 डेटा पैटर्न के बाद के बाद से सबसे अधिक सब्सक्राइब किया गया आईपीओ बन गया। आइडियाफॉर्ज टेक्नोलॉजी लिमिटेड का आईपीओ 26 से 30 जून तक सब्सक्राइब के लिए ओपन था। इसका प्राइस बैंड ₹638 से ₹672 तय किया गया था। 

क्या चल रहा GMP
आइडियाफोर्ज आईपीओ जीएमपी (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर सकारात्मक है।  ड्रोन बनाने  वाली कंपनी के शेयर आज ग्रे मार्केट में ₹550 प्रति शेयर के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं। बाजार जानकारों का कहना है कि आइडियाफोर्ज आईपीओ जीएमपी आज ₹550  है, जिसका मतलब है कि ग्रे मार्केट को आइडियाफोर्ज आईपीओ की लिस्टिंग ₹1,222 (₹672 + ₹555)  के आसपास होने की उम्मीद है। यानी  दांव लगाने वालों को पहले ही दिन करीबन 81% तक का मुनाफा हो सकता है। बता दें कि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग सोमवार, 10 जुलाई 2023 को होने की संभावना है।

5 साल के हाई ₹16 पर पहुंचा यह एनर्जी शेयर, खरीदने की लूट, 10% चढ़ा भाव, एक्सपर्ट बोले- खरीद लो

कंपनी के बारे में
आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी भारत में 50% बाजार हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ी ड्रोन निर्माता है। विश्लेषकों का मानना ​​है कि कंपनी को डिफेंस  सेक्टर में सरकारी प्रोत्साहन के साथ-साथ बढ़ती उद्यम मांग से भी फायदा हो सकता है। बता दें कि जेएम फाइनेंशियल और आईआईएफएल सिक्योरिटीज आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी आईपीओ के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं। लिंक इनटाइम इंडिया आईपीओ रजिस्ट्रार है। आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी आईपीओ आवंटन को 5 जुलाई को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है और रिफंड की शुरुआत 6 जुलाई को होगी। शेयर 7 जुलाई को पात्र आवंटियों के डीमैट खातों में जमा किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular