HomeShare Market₹120 पर जाएगा राकेश झुनझुनवाला का ये फेवरेट स्टॉक, अभी दांव लगाने...

₹120 पर जाएगा राकेश झुनझुनवाला का ये फेवरेट स्टॉक, अभी दांव लगाने पर मिलेगा तगड़ा मुनाफा!

Rakesh Jhunjhunwala Portfolio: क्या आप शेयर बाजार के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला (Rakesh jhunjhunwala) के पोर्टफोलियो को देखकर शेयरों पर दांव खेलते हैं? तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है। आप फेडरेड बैंक के स्टॉक (Federal bank stock) पर नजर रख सकते हैं। दरअसल, फेडरेल बैंक के शेयरों पर ब्रोकरेज हाउस बुलिश हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं। 

120 रुपये है टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज फर्म एंजल वन और IIFL Securities के मुताबिक, फेडरेल बैंक के शेयर आने वाले दिनों में शानदार रिटर्न (Stock return) दे सकते हैं। इसे मौजूदा प्राइस पर खरीदा जा सकता है। फेडरेल बैंक का शेयर 120 रुपये तक पहुंच सकता है। यानी मौजूदा प्राइस के हिसाब से अभी दांव लगाने पर 32 पर्सेंट का फायदा हो सकता है। बता दें कि वर्तमान में फेडरेल बैंक के शेयर 90.95 रुपये पर हैं। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, रेपो रेट बढ़ने से इस बैंकिंग शेयर को फायदा मिलेगा और शेयरों में तेजी आएगी। 

यह भी पढ़ें- नुकसान के मामले में पेटीएम और जोमैटो की राह पर LIC IPO, हर दिन दे रहा झटका, एक्सपर्ट ने दी ये सलाह

संबंधित खबरें

क्या कहा एक्सपर्ट ने?
Angle one ने बताया कि फेडरल बैंक (Federal Bank Ltd) भारत की सबसे बड़ी पुरानी पीढ़ी के प्राइवेट बैंकों में से एक है। पिछले कुछ वर्षों में बैंक के लिए एनपीए स्थिर रहा है, जीएनपीए Q3FY21 के लिए 3.38% पर है जबकि एनएनपीए अनुपात 1.14% था। एंजल वन के मुताबिक बैंक की लायबिलिटी फ्रेंचाइजी मजबूत बनी हुई हैं। रीस्ट्रक्चरिंग लेवल भी कंट्रोल में है। अगले 4 से 6 तिमाही में मैनेजमेंट को उम्मीद है कि RoA सुधरकर 1.2 फीसदी हो सकता है। इसलिए इसे खरीदा जा सकता है। 

यह भी पढ़ें- अडानी ग्रुप के इस शेयर में बड़ी गिरावट, 25% टूटने के बाद क्या अब 600 रुपये के नीचे जाएगा शेयर!

फेडरल बैंक में राकेश झुनझुनवाला की हिस्सेदारी
Q4FY22 के लिए फेडरल बैंक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, राकेश झुनझुनवाला और रेखा झुनझुनवाला के पास संयुक्त रूप से 2.10 करोड़ फेडरल बैंक के शेयर या कंपनी में 1.01 प्रतिशत हिस्सेदारी है। जबकि व्यक्तिगत क्षमता से बिग बुल के पास बैंकिंग कंपनी में 5,47,21,060 शेयर या 2.64 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यानी झुनझुनवाला दंपति की बैंकिंग कंपनी में 3.65 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
 
 

RELATED ARTICLES

Most Popular