HomeShare Market₹118 से टूटकर ₹16 पर आ गया यह शेयर, इस खबर के...

₹118 से टूटकर ₹16 पर आ गया यह शेयर, इस खबर के बाद निवेशक धड़ाधड़ बेच रहे स्टॉक, 6 महीने से कर रहा था मालामाल

ऐप पर पढ़ें

Stock Crash: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयर (Vodafone Idea Ltd share) इन दिनों फोकस में हैं। कंपनी के शेयरों में आज मंगलवार को तगड़ी गिरावट आई है। कंपनी के शेयर आज 6% से अधिक टूट गए और 15.96 रुपये के इंट्रा डे लो पर पहुंच गए थे। शेयरों में इस गिरावट के पीछे एक बड़ी वजह है। दरअसल, टेलीकॉम कंपनी द्वारा एलन मस्क के स्टारलिंक के साथ किसी भी संभावित गठजोड़ के बारे में मीडिया रिपोर्टों का खंडन करने के बाद वोडाफोन आइडिया के शेयर की कीमत में गिरावट आई। वोडाफोन आइडिया के शेयर की कीमत एनएसई पर इंट्राडे के निचले स्तर ₹15.95 पर पहुंच गई, जो सोमवार को ₹17 प्रति शेयर के बंद स्तर के मुकाबले लगभग 6 प्रतिशत कम हो गई।

कंपनी ने क्या कहा?
वोडाफोन आइडिया ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “हम यह कहना चाहेंगे कि कंपनी नामित पार्टी के साथ ऐसी किसी चर्चा में नहीं है।” स्पष्टीकरण के बाद स्टॉक जो कि अफवाह पर एक जनवरी को काफी बढ़ गया था, उसमें आज 2 जनवरी को 6% की गिरावट आ गई। बता दें कि पिछले छह महीनों में स्टॉक में 114 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि पिछले सप्ताह कई समाचार रिपोर्टों में दावा किया गया था कि सरकार वोडाफोन आइडिया में अपनी 33 प्रतिशत हिस्सेदारी टेक-अरबपति एलन मस्क और उनके सैटेलाइट इंटरनेट उद्यम स्टारलिंक को बेच सकती है। इससे पहले स्टॉक एक्सचेंजों ने चल रही खबरों पर कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा था।

 हर 1 शेयर पर 3 शेयर बांट रही कंपनी, खबर सुन टूट पड़े निवेशक, 18% चढ़ा भाव, ₹97 है भाव

भारी कर्ज के बोझ से जूझ रही कंपनी प्रमोटरों आदित्य बिड़ला समूह और वोडाफोन पीएलसी सहित विभिन्न स्रोतों से नए फंड की मांग कर रही है। कंपनी द्वारा दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित करने के बाद सीईओ अक्षय मूंदड़ा ने विश्लेषकों के साथ बातचीत में कहा कि कंपनी को प्रमोटरों से फंड मिलने की उम्मीद है। दोनों प्रमोटरों को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के अंत तक फंड लाने की उम्मीद थी। हालांकि, यह अब तक अमल में नहीं आया है।

₹30 तक जा सकता है यह शेयर, लगातार खरीदने की मची है लूट, एक्सपर्ट बोले- खरीदो, होगा मुनाफा

कंपनी के शेयरों के हाल
वोडाफोन आइडिया के शेयर पिछले पांच दिन में 21% चढ़ा है। पिछले छह महीने में यह शेयर 114% चढ़ा है। इस दौरान इसकी कीमत 7.55 रुपये से बढ़कर वर्तमान प्राइस तक पहुंच गई है। सालभर में इस शेयर में 103% तक की तेजी आई है। हालांकि, साल 2015 में इस शेयर की कीमत 118 रुपये तक पहुंच गई थी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular