ऐप पर पढ़ें
स्टॉक मार्केट में जब किसी कंपनी के शेयरों में लगातार गिरावट या अचानकर तेजी देखने को मिलती है तो सेबी भी सतर्क हो जाता है। ऐसा ही एक स्टॉक सेबी के रडार पर है। हम बात कर रहे हैं ब्राइटकॉम ग्रुप लिमिटेड (Brightcom Group Ltd) की। कंपनी के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बीते 16-17 महीनों के दौरान कंपनी के शेयरों का भाव 117.66 रुपये से लुढ़ककर 15.45 रुपये के लेवल पर चला आया है। बता दें, ब्राइटकॉम ग्रुप को मार्केट रेगुलटेरी सेबी की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिसपर कंपनी कानूनी सलाह ले रही है।
2023 में गदर काट रहा है यह स्टॉक, अब इस वजह से सुर्खियों में है कंपनी
कानूनी सलाह ले रही है कंपनी
शेयर बाजार को कंपनी ने शुक्रवार को दी जानकारी में कहा है कि सेबी की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिस पर कंपनी कानूनी सलाह रहे रही है। सेबी की तरफ से जारी किए गए नोटिस ने कंपनी की बैलेंसशीट को लेकर कुछ सवाल खड़े किए हैं। साथ ही मार्केट रेगुलेटर ने प्रमोटर्स की शेयर होल्डिंग को लेकर भी कुछ सवाल पूछे हैं।
1 शेयर पर 27 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते
निवेशकों के लिए पिछले कुछ दिने बुरा सपना साबित हुआ है। शेयर बाजार में ब्राइटकॉम ग्रुप के स्टॉक में लगातार लोअर सर्किट लग रहा है। 17 दिसंबर 2021 को कंपनी के एक शेयर की कीमत 117.66 रुपये थी। जोकि अब लुढ़क कर 15.45 रुपये के लेवल पर आ गया है। पोजीशनल निवेशकों काफी नुकसान उठाना पड़ा है।