HomeShare Market₹100 पर जाएगा यह शेयर, अभी 69% सस्ता है भाव, दांव लगाने...

₹100 पर जाएगा यह शेयर, अभी 69% सस्ता है भाव, दांव लगाने पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न, एक्सपर्ट बुलिश

ऐप पर पढ़ें

Stock To Buy: फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) के शेयरों में आज बंपर तेजी रही। कंपनी के शेयर इंट्रा डे ट्रेड में 4% तक चढ़ गए। Zomato के शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। कंपनी के शेयर आज 53.90 रुपये पर बंद हुए हैं। हालांकि, यह अनुमान लगाया जा रहा है वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में भी कंपनी की रिपोर्ट न्यूट्रल रहने वाली है। इसके बावजूद ब्रोकरेज इस शेयर को लेकर बुलिश है और इस पर दांव लगाने की सिफारिश कर रहे हैं। जेएम फाइनेंशियल ने जोमैटो के स्टॉक पर ‘बाय’ रेटिंग बनाए रखा है और ₹100 का टारगेट प्राइस तय किया है। 

ब्रोकरेज ने क्या कहा?
ब्रोकरेज ने अपने नोट में  जेएम फाइनेंशियल ने कहा, “हमारी हालिया रिसर्च से पता चलता है कि फूड डिलिवरी  जीओवी बढ़ोतरी  मार्च तिमाही में लगातार तीसरी बार म्यूट  रहने की संभावना है।” ब्रोकरेज के अनुसार विकास को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों में जैसे  कि महंगाई का बढ़ना, डाइनिंग-आउट की बढ़ती हिस्सेदारी  और प्रॉफिटेबल  रिकवरी  पर फोकस  (ब्लिंकिट और हाइपरप्योर जैसे क्षेत्रों में विकास निवेश का समर्थन करने के लिए) शामिल हैं। विशेष रूप से ‘गोल्ड’ लॉयल्टी सब्सक्रिप्शन  को फिर से शुरू करने और 225 शहरों में संचालन बंद करने से पता चलता है कि कंपनी विस्तार में निवेश करने के बजाय हाई  क्वालिटी  वाले ग्राहकों (जिनके ऑर्डर करने की फ्रीक्वेंसी बहुत अधिक है) पर फोकस करेगी। 
जेएम फाइनेंशियल के नोट में कहा गया है, “एक ओर इस स्ट्रैटेजी का निकट अवधि के एमटीयू रुझान पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है दूसरी ओर यह प्रॉफिटेबल  विस्तार में तेजी ला सकता है।”

ये हैं करोड़पति बनाने वाले 12 स्टॉक: कीमत ₹1 से भी कम, एक लाख के निवेश को बना दिया ₹2 करोड़

2021 में आया था IPO
आपको बता दें कि जोमैटो का आईपीओ नवंबर 2021 में आया था। इसका आईपीओ 76 रुपये पर आया था। कंपनी के शेयरों की जबरदस्त लिस्टिंग भी हुई थी। इसी महीने  जोमैटो का शेयर अपने लाइफ टाइम हाई ₹169 पर पहुंचा था। यानी वर्तमान प्राइस से अभी यह शेयर लगभग 69% नीचे है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular