HomeShare Market₹1.22 के इस शेयर ने 1 लाख के निवेश को ₹30.73 करोड़...

₹1.22 के इस शेयर ने 1 लाख के निवेश को ₹30.73 करोड़ बनाया, निवेशकों को 307281% का दिया रिटर्न 

Multibagger Stock: अगर आपमें भी धैर्य के गुण हैं तो आप शेयर बाजार से करोड़पति भी बन सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बता रहे हैं जिसने अपने धैर्यवान निवेशकों को करोड़पति बनाने का काम किया है। यह शेयर आयशर मोटर्स लिमिटेड (Eicher Motors Limited) का है। आयशर मोटर्स के शेयर पिछले 23 सालों में अपने निवेशकों को 3 लाख पर्सेंट से भी ज्यादा का रिटर्न (Stock Return) दिया है। इस दौरान यह शेयर ₹1.22 से बढ़कर 3,711.85 रुपये तक पहुंच गया। आइए जानते हैं डिटेल्स में…

Eicher Motors शेयर प्राइस हिस्ट्री
आयशर मोटर्स लिमिटेड के शेयर आज ₹3,711.85 के स्तर तक पहुंच गए। 1 जनवरी, 1999 को कंपनी के शेयर ₹1.22  पर थे। वर्तमान शेयर प्राइस के मुकाबले यह स्टॉक अब तक 307,281.15% मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी व्यक्ति ने 23 साल पहले इस स्टॉक में ₹1 लाख का निवेश किया होता तो अब उसे ₹30.73 करोड़ का मुनाफा हो जाता।

यह भी पढ़ें- RBI का एक फैसला और धड़ाम हुआ यह शेयर, एक ही दिन में ₹200 के नीचे चला गया भाव, निवेशकों को झटका

पिछले पांच सालों में स्टॉक ने 20.14% और पिछले वर्ष की तुलना में 31.26% चढ़ा है। स्टॉक का 2022 में अब तक 37.93% YTD रिटर्न है। NSE पर स्टॉक ने (21-सितंबर-2022) को ₹3,787.25 के 52-वीक के हाई और (08-सितंबर-2022) को 52-वीक के निचले स्तर को छुआ था। गुरुवार के बंद भाव पर स्टॉक को 5 दिन, 10 दिन, 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) और सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) के ऊपर कारोबार करते देखा गया।

यह भी पढ़ें- विदेशी निवेशक ने इस कंपनी के खरीदे लाखों शेयर, ₹64.19 लाख का किया निवेश, ₹9 के पार पहुंचा भाव, दुनियाभर में कारोबार

कंपनी के बारे में
आयशर मोटर्स लिमिटेड एक ब्लू-चिप कंपनी है जो कंज्यमूर विवेकाधीन वस्तुओं और सेवाओं (सीडीजीएस) उद्योग में काम करती है। आयशर समूह रॉयल एनफील्ड की मूल कंपनी आयशर भारतीय ऑटोमोटिव क्षेत्र में एक प्रमुख भागीदार है। आयशर और स्वीडन की एबी वोल्वो के बीच वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड (वीईसीवी) नामक एक रणनीतिक साझेदारी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular