HomeShare Market₹1 से ₹25 के पार पहुंचा भाव, कर्ज मुक्त कंपनी एक लाख...

₹1 से ₹25 के पार पहुंचा भाव, कर्ज मुक्त कंपनी एक लाख पर दिया 14 लाख रुपये का रिटर्न

इस साल जिन कुछ कंपनियों के शेयरों मे खूब तेजी देखने को मिली है उसमें स्विस मिलेट्री कंज्यूमर गुड्स लिमिटेड एक है। कंपनी ने अपने निवेशकों को इस साल ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। 26 देशों में कारोबार करने वाली इस कंपनी पर कोई कर्ज नहीं है। कंपनी का मार्केट कैप 508 करोड़ रुपये का है। आइए जानते हैं कैसा रहा है इस कंपनी के शेयर का अबतक प्रदर्शन-

यह भी पढ़ेंः रिलायंस जैसी कंपनियों को झटका, सरकार ने विंडफॉल टैक्स बढ़ाया; डीजल को विदेश भेजने पर देना होगा अधिक TAX

मंगलवार को कंपनी के शेयर 11.66 प्रतिशत की उछाल के साथ 25.85 रुपये के लेवल पर बंद हुआ है। 7 सितंबर 2017 को कंपनी के एक शेयर की कीमत 1.79 रुपये थी जोकि अब बढ़कर 25.85 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। पिछले पांच साल के दौरान कंपनी के शेयर की कीमतों में 1344 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। ऐसे में जिस निवेशक ने 1 लाख रुपये का निवेश 2017 में किया होगा आज के समय में उसका रिटर्न बढ़कर 14.44 लाख रुपये हो गया होगा। पिछले एक साल के प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी के शेयरों की कीमतों 810 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। 6 सितंबर 2021 को कंपनी के एक शेयर की कीमत 2.84 रुपये थी। 

एक साल पहले एक लाख रुपये का निवेश करने वाले शेयरधारकों का रिटर्न बढ़कर 9.10 लाख रुपये हो गया होगा। इस साल भी इस स्टॉक ने अच्छा रिटर्न दिया है। साल की शुरुआत में कंपनी के शेयर का भाव 6.43 रुपये था। जोकि अब 25.85 रुपये के लेवल पर है। सिर्फ साल 2022 में ही स्विस मिलेट्री ने निवेशकों को 302 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस दौरान निवेश किए गए 1 लाख रुपये पर 4.02 लाख रुपये का रिटर्न मिला। बीएसई में कंपनी के 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 25.85 रुपये है। 

स्टोरी क्रेडिटः लाइव मिंट 

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

RELATED ARTICLES

Most Popular