HomeShare Marketहोली की खुशखबरी: मूंगफली तेल 20 और सोयाबीन रिफाइंड के भाव में...

होली की खुशखबरी: मूंगफली तेल 20 और सोयाबीन रिफाइंड के भाव में 40 रुपये की कमी, सरसों तेल भी हुआ सस्ता

होली से पहले थोक मंडियों में सरसों, सोयाबीन, मूंगफली समेत लगभग सभी खाद्या तेल सस्ते हो गए है। मूंगफली तेल 20 रुपये और सोयाबीन रिफाइंड के भाव में 40 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी हुई। दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को खाद्य तेलों की कीमतों में चौतरफा गिरावट का रुख देखने को मिली और दाम नुकसान दर्शाते बंद हुए ।जबकि,  इंदौर अनाज मंडी में मंगलवार को चना कांटा के भाव में 75 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई।  मसूर 50 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी।

आश्चर्यजनक रिटर्न! इस पेनी स्टाॅक ने 5 महीने में ही 1 लाख रुपये के निवेश को बना दिया 13 करोड़ रुपये

दिल्ली मंडी में थोक भाव इस प्रकार रहे-  (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

 

  •      सरसों तिलहन – 7,450-7,500 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
  •      मूंगफली – 6,750 – 6,845 रुपये।
  •      मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,750 रुपये।
  •      मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,610 – 2,800 रुपये प्रति टिन।
  •      सरसों तेल दादरी- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल।
  •      सरसों पक्की घानी- 2,415-2,515 रुपये प्रति टिन।
  •      सरसों कच्ची घानी- 2,465-2,565 रुपये प्रति टिन।
  •      तिल तेल मिल डिलिवरी – 17,000-18,500 रुपये।
  •      सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,700 रुपये।
  •      सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 16,250 रुपये।
  •      सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 15,250।
  •      सीपीओ एक्स-कांडला- 14,800 रुपये।
  •      बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,000 रुपये।
  •      पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 16,150 रुपये।
  •      पामोलिन एक्स- कांडला- 14,900 रुपये (बिना जीएसटी के)।
  •      सोयाबीन दाना – 7,450-7,500 रुपये।
  •      सोयाबीन लूज 7,150-7,250 रुपये।
  •      मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये।
  •  

    इस वजह से आई गिरावट

    बाजार सूत्रों ने बताया कि मलेशिया एक्सचेंज में लगभग साढ़े तीन प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि शिकॉगो एक्सचेंज लगभग दो प्रतिशत नीचे था। विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख से स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में मंदी का रुख कायम हो गया और लगभग सभी खाद्य तेल-तिलहनों के भाव नुकसान दर्शाते बंद हुए।

    यह भी पढ़ें: सहारा इंडिया के निवेशकों को कब मिलेगा पैसा, मोदी सरकार ने संसद में बताया

    सूत्रों ने कहा कि आयातित तेल के मुकाबले देशी तेल सस्ते हैं और मंडियों में मंगलवार को सरसों की रिकॉर्डतोड़ आवक हुई। मंडियों में सरसों की आवक लगभग 15 लाख बोरी थी। 

    इंदौर में मूंगफली तेल, सोयाबीन रिफाइंड के भाव में कमी

    इंदौर के खाद्य तेल बाजार में मूंगफली तेल 20 रुपये और सोयाबीन रिफाइंड के भाव में 40 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी हुई। कपास्या खली 25 रुपये प्रति 60 किलोग्राम सस्ती बिकी।
     

    तिलहन

  • सरसों (निमाड़ी) 6300 से 6400,
  • नया रायड़ा 6400 से 6500,
  • सोयाबीन 6000 से 6400 रुपये प्रति क्विंटल।
  • तेल 

  • मूंगफली तेल इंदौर 1610 से 1630,
  • सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 1550 से 1560,
  • सोयाबीन साल्वेंट 1515 से 1520,
  • पाम तेल 1610 से 1620 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।
  • कपास्या खली

  • कपास्या खली इंदौर 2200,
  • कपास्या खली देवास 2200,
  • कपास्या खली उज्जैन 2200,
  • कपास्या खली खंडवा 2175,
  • कपास्या खली बुरहानपुर 2175 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी।
  • कपास्या खली अकोला 3275 रुपये प्रति क्विंटल। 
  •    

    इंदौर में चना कांटा के भाव में कमी, मसूर महंगी

    दलहन  

     

  • चना (कांटा) 5000 से 5050,
  • मसूर 6150 से 6175,
  • तुअर (अरहर) निमाड़ी (नई) 5500 से 6400, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 6400 से 6600, तुअर (कर्नाटक) 6500 से 6700,
  • मूंग 7200 से 7400, मूंग हल्की 6000 से 6800,
  • उड़द 6800 से 7000, उड़द मीडियम 5500 से 6000, उड़द हल्की 2500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।
  • दाल

  • तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 8500 से 8600,
  • तुअर दाल फूल 8700 से 8900, 
  • तुअर दाल (नई) 9200 से 9900,
  • आयातित तुअर दाल 8300 से 8400,
  • चना दाल 6000 से 6500,
  • मसूर दाल 7950 से 8250,
  • मूंग दाल 8800 से 9100,
  • मूंग मोगर 9200 से 9500,  
  • उड़द दाल 7900 से 8200, 
  • उड़द मोगर 9200 से 9500 रुपये प्रति क्विंटल।
  • चावल

  • बासमती (921) 9500 से 10000,
  • तिबार 8000 से 8500,
  • दुबार 7000 से 7500,
  • मिनी दुबार 6000 से 6500, 
  • मोगरा 3500 से 5500, 
  • बासमती सैला 6000 से 8500, 
  • कालीमूंछ 7000 से 7500
  • राजभोग 6400 से 6500,
  • दूबराज 3500 से 4000,
  • परमल 2500 से 2700, 
  • हंसा सैला 2450 से 2600, 
  • हंसा सफेद 2300 से 2450, 
  • पोहा 3300 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।
  • RELATED ARTICLES

    Most Popular