ऐप पर पढ़ें
Multibagger Stock: शेयर बजार में बड़ी संख्या में ऐसे निवेशक हैं जो किसी मल्टीबैगर कंपनी पर दांव लगाना चाहते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक (Olectra Greentech) ने कोविड के बाद निवेशकों को मालामाल बना दिया है। कंपनी के शेयरों में इस दौरान 1400 प्रतिशत से तक का रिटर्न देखने को मिला है। जिस वजह से पोजीशनल निवेशकों का 1 लाख रुपये का इनवेस्टमेंट बढ़कर 15 लाख रुपये हो गया है।
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट फुस्स! LIC ने इस कंपनी पर फिर जताया भरोसा, खरीदें लाखों शेयर
क्या है कंपनी के शेयरों का इतिहास?
बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान कंपनी के शेयर का भाव 711 रुपये से लुढ़कर 648 रुपये के लेवल पर चला आया है। हालांकि, इसके बावजूद भी इस साल के शुरुआत में कंपनी के शेयरों पर दांव लगाकार होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 25 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक के शेयर का भाव साल 2023 में अबतक 515 रुपये से बढ़कर 648 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। बता दें, पिछले 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 8 प्रतिशत की के आस-पास उछाल देखी गई है।
खुलते ही इस आईपीओ पर टूट पड़े निवेशक, इनेवेस्टर्स के लिए कल बड़ा दिन
2 साल पहले इस कंपनी के शेयर की पहचान करके दांव लगाने वाले निवेशकों को 200 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न मिला है। कंपनी के शेयरों का भाव इन 2 सालों में 218 रुपये के लेवल से बढ़कर 648 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। तीन साल पहले तो ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक के एक शेयर की कीमत 44 रुपये ही थी। यानी इन तीन सालों में पोजीशनल निवेशक मालामाल हो गए हैं।