HomeShare Marketहैदराबाद से मंगाई बिरयानी, मिला सालन का डिब्बा, शेयरहोल्डर ने ही उठाए...

हैदराबाद से मंगाई बिरयानी, मिला सालन का डिब्बा, शेयरहोल्डर ने ही उठाए Zomato की नई सर्विस पर सवाल

बीते दिनों ऑनलाइन फूड डिलिवरी करने वाली Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने कंपनी की एक नई सर्विस के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि  Zomato अपनी ‘इंटरसिटी लीजेंड्स’ के जरिये दूसरे शहर के फेमस डिशेज भी डिलिवर करेगी। इसके लिए साउथ दिल्ली और गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में एक पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू कर दिया गया है। हालांकि, अब Zomato के ही शेयरहोल्डर ने इस नई सर्विस पर सवाल खड़े किए हैं।

क्या है मामला:  दरअसल, गुरुग्राम निवासी प्रतीक कंवल जोमैटो के शेयरधारक हैं। प्रतीक ने ऐप के नए इंटरसिटी फीचर के जरिए हैदराबाद से बिरयानी का ऑर्डर दिया। हालांकि, उन्हें सिर्फ एक सालन का छोटा सा डिब्बा मिला। प्रतीक कंवल ने एक ट्वीट में बताया, “मैंने होटल शादाब से जोमैटो इंटरसिटी लीजेंड्स का उपयोग करके चिकन बिरयानी का ऑर्डर दिया और मुझे जो कुछ मिला वह सालन का एक छोटा सा डिब्बा था।”

कंवल ने जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल को टैग करते हुए आगे लिखा कि यह एक अच्छा विचार लग रहा था लेकिन मेरे खाने की योजना अब गायब है। अब, आपने मुझे गुरुग्राम में एक बिरयानी दी है।

कंवल ने कहा कि यह उनके लिए दोहरा नुकसान है। एक शेयरधारक और एक ग्राहक के रूप में उन्होंने दीपेंद्रर गोयल से यह पता लगाने के लिए कहा कि गलती कहां थी। हालांकि, कुछ घंटे बाद Zomato ने कंवल के ऑर्डर को ट्रैक कर लिया और उन्हें अतिरिक्त बिरयानी भी भेजी। 

बता दें कि बीते दिनों दीपेंद्रर गोयल ने एक ब्लॉगपोस्ट में बताया था कि Zomato की नई सुविधा के तहत कोलकाता के बेक्ड रसगुल्ले, हैदराबाद की बिरयानी, बेंगलुरु का मैसूर पाक, लखनऊ के कबाब, पुरानी दिल्ली का बटर चिकन और जयपुर की प्याज कचोरी ऑडर किया जा सकेग। इन पकवानों को ऑर्डर के अगले ही दिन डिलिवर किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular