HomeShare Marketहेल्दी कर्मचारी को 1 महीने का एक्स्ट्रा वेतन और ₹10 लाख का इनाम,...

हेल्दी कर्मचारी को 1 महीने का एक्स्ट्रा वेतन और ₹10 लाख का इनाम, इस भारतीय कंपनी ने दिया चैलेंज

ऑनलाइन ब्रोकिंग फर्म ज़ेरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर और सीईओ नितिन कामथ ने शनिवार को अपनी कंपनी के कर्मचारियों एक नया चलैंज दिया है। उन्होंने एक नई स्वास्थ्य पहल की घोषणा की है। कामथ ने अपने कर्मचारियों को अपने फिटनेस ट्रैकर्स पर डेली एक्टिविटि टारगेट फिक्स्ड करने की चुनौती दी। साथ ही अगले साल तक जो इस टारगेट को पूरा कर लेगा उसे बोनस के तौर पर एक महीने का वेतन देने का वादा किया।

क्या कहा कंपनी ने?
कामथ ने एक लिंक्डइन पोस्ट में कहा, हम अपनी टीम को हेल्थ के प्रति जागरूक कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि सब हेल्दी रहें। इसके लिए हमने हेल्थ चैलेंज रखा है। वे कहते हैं, “यह देखते हुए कि हम में से अधिकांश घर से काम (WFH) कर रहे हैं, इससे वजन बढ़ रहा है। साथ ही कई तरह की बिमारियां घर कर रही हैं।”

यह भी पढ़ें- ₹141 से टूटकर ₹60 पर आया यह शेयर, निवेशकों का 1 लाख घटक ₹40 हजार हुआ, पिछले साल आया था IPO

क्या है चलैंज?
कामथ के अनुसार, जो कर्मचारी अगले साल तक अपने डेली टारगेट को 90% पूरा करता है, उन्हें बोनस दिया जाएगा। बोनस के तौर पर एक महीने का वेतन मिलेगा। साथ ही कंपनी कर्मचारियों के बीच प्रेरणा बढ़ाने के लिए 10 लाख रुपये का एक लकी ड्रा भी निकालेगी।
कामथ ने अपने पोस्ट में कहा, “जेरोधा में हमारी नई स्वास्थ्य चुनौती हमारे फिटनेस ट्रैकर्स पर दैनिक गतिविधि लक्ष्य निर्धारित करने का विकल्प देना है। अगले वर्ष के 90 प्रतिशत दिनों में जो भी लक्ष्य निर्धारित किया जाता है उसे पूरा करने वाले को एक महीने का वेतन बोनस के रूप में मिलता है। मोटिवेशन किकर के रूप में 10 लाख रुपये का एक लकी ड्रा भी।’ आपको बता दें कि ज़ेरोधा भारतीय फाइनेंशियल सर्विस कंपनी है। यह शेयर मार्केट में शेयरों की खरीद-फरोख्त और म्यूचुअल फंड में लेन-देन के लिए एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराती है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular