ऐप पर पढ़ें
दिग्गज एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनीलिवर लिमिटेड (एचयूएल) के नए एमडी और सीईओ के तौर पर रोहित जावा को नियुक्त किया गया है। रोहित जावा यूनीलिवर में ‘चीफ ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन’ हैं। वह 27 जून, 2023 से पांच साल के लिए इस पद पर नियुक्त होंगे। जावा, संजीव मेहता का स्थान लेंगे।
62 वर्षीय मेहता ने अक्टूबर 2013 में हिंदुस्तान यूनीलिवर के एमडी और सीईओ के रूप में पदभार संभाला। मेहता ने अपने एक दशक के कार्यकाल के दौरान कंपनी के कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के टर्नओवर को पार कर लिया। कंपनी का मार्केट कैपिटल 17 अरब डॉलर से चार गुना से अधिक हो गया।
हिंदुस्तान यूनीलिवर ने शेयर बाजार को बताया- पूर्णकालिक निदेशक और एमडी व सीईओ के तौर पर रोहित जावा की नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी और अन्य वैधानिक अनुमोदनों के अधीन होगी। इस बीच, हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर में मामूली बढ़त दर्ज की गई। इस शेयर का भाव 2460 रुपया था।