HomeShare Marketहिंडनबर्ग रिपोर्ट से तबाह हुए अडानी के शेयर, महीनेभर में ही 81%...

हिंडनबर्ग रिपोर्ट से तबाह हुए अडानी के शेयर, महीनेभर में ही 81% तक टूट गए भाव, आज भी धड़ाम

ऐप पर पढ़ें

Adani Group Stock Crash: पिछले महीने आज ही के दिन 24 जनवरी को अमेरिकी रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग ने अडानी पर 106 पेज की रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर शेयरों में हेरफेर और अकाउंटिंग धोखाधड़ी समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। रिपोर्ट आने के बाद अडानी के शेयर लगातार गिरते चले गए और महीनेभर में 80 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए। गिरावट का सिलसिला आज भी जारी है। शुक्रवार 24 फरवरी को भी अडानी के ज्यादातर शेयरों में लोअर सर्किट लगा है। आइए जानते हैं अडानी ग्रुप के किस शेयरों में आज कितनी गिरावट है और महीनेभर में कितना गिर चुका है….

यह भी पढ़ें– कंफर्म डेट: 12 करोड़ किसानों के खाते में इस दिन आएगी 13वीं किस्त, सरकार का ऐलान

अडानी पर अटैक के एक महीने पूरे
24 जनवरी 2023 को  गौतम अडानी पर अमेरिका की शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने 106 पेज की एक रिपोर्ट जारी की थी। इसके बाद अडानी ग्रुप की कंपनियों को लेकर ना सिर्फ दुनिया का नजरिया बदला बल्कि ग्रुप के शेयरों में भी तूफान आ गया। इस रिपोर्ट की वजह से ही व्यक्तिगत तौर पर गौतम अडानी भी दौलत गंवाते चले गए। एक महीने पहले तक दुनिया के टॉप 3 रईस अरबपतियों में शुमार गौतम अडानी अब दुनिया के टॉप 25 रईस की सूची से भी बाहर हो चुके हैं। आज यानी 24 फरवरी 2023 को हिंडनबर्ग रिपोर्ट के एक महीने पूरे हो गए हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular