ऐप पर पढ़ें
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने शेफ क्राफ्ट इंस्टेंट फूड ब्रांड Yu में निवेश किया है। हार्दिक पांड्या को कंपनी का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है। Yu ने बताया कि भारत के साथ विदेशों में भी ब्रांड को बढ़ावा देने के लिए हार्दिक पांड्या के साथ समझौता किया गया है। आईपीएल 2023 सीजन के दौरान ही कंपनी अपना पहला ब्रांड अभियान शुरू करेगी। इस अभियान का नेतृत्व हार्दिक पांड्या करेंगे। बता दें कि पांड्या आईपीएल खेल रहे हैं और वह गुजरात टाइटंस (जीटी) टीम के कप्तान भी हैं।
क्या करती है कंपनी: भारत भल्ला और वरुण कपूर की कंपनी Yu पैकेज्ड फूड्स बनाती है। कंपनी का दावा है कि 100% नेचुरल इनग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल किया जाता है। इस वजह से फूड्स हेल्दी होते हैं। यह ब्रांड पास्ता, कप नूडल्स, हक्का नूडल्स, Oats और हलवा कैटेगरी में 14 आइटम्स की पेशकश करता है, जिन्हें केवल उबलते पानी का उपयोग करके 5 मिनट में बनाया जा सकता है।
कई निवेशकों का है दांव: बीते कुछ महीनों में देसी ब्रांड Yu ने कई निवेशकों से फंड जुटाए हैं। इसमें दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया, मनीष चोकसी, DPIITs Start Up इंडिया सीड और Capitar आदि शामिल हैं। कंपनी ने हाल ही में अपनी उत्पादन क्षमता को दोगुना किया है। इसके साथ ही भारत में अपने ओमनी चैनल वितरण नेटवर्क का विस्तार करना जारी रखा है।