गियर बनाने वाली कंपनी भारत गियर्स लिमिटेड (BGL) अपने इनवेस्टर्स को बड़ा तोहफा देने जा रही है। कंपनी, निवेशकों को 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर देने वाली है। यानी, भारत गियर्स लिमिटेड हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर देगी। कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट में बदलाव किया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बोनस शेयर इश्यू की रिकॉर्ड डेट पहले 13 सितंबर 2022 फिक्स की थी, जिसे अब बदलकर कंपनी ने 28 सितंबर 2022 कर दिया है। भारत गियर्स के शेयर 30 अगस्त 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 179.55 रुपये पर बंद हुए हैं।
5 रुपये से 175 के पार पहुंचे कंपनी के शेयर
भारत गियर्स लिमिटेड (BGL) के शेयरों ने पिछले कुछ साल में जबरदस्त रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 31 अगस्त 2001 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 5.01 रुपये के स्तर पर थे। भारत गियर्स के शेयर 30 अगस्त 2022 को बीएसई में 179.55 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने अगस्त 2001 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 35.83 लाख रुपये होता।
यह भी पढ़ें- अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों का कमाल, 1 लाख रुपये को 83 लाख तक बनाया
1 महीने में ही 28% से ज्यादा चढ़ गए BGL के शेयर
भारत गियर्स लिमिटेड के शेयर 1 महीने में 28.16 पर्सेंट चढ़ गए हैं। इस महीने की शुरुआत में 1 अगस्त 2022 को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 140.10 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 30 अगस्त 2022 को बीएसई में 179.55 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। पिछले 6 महीने में भारत गियर्स के शेयरों में करीब 31 पर्सेंट का उछाल आया है। वहीं, इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 24 पर्सेंट की तेजी आई है। पिछले एक साल में भारत गियर्स के शेयर 46 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं।
यह भी पढ़ें- ₹7 से ₹318 पर पहुंचा शेयर का भाव, 1 लाख का बना दिया 43 लाख रुपये
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।
स्टोरी क्रेडिट- लाइव मिंट