ऐप पर पढ़ें
वाडिया ग्रुप की कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने हर शेयर पर 72 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है। फूड इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज हर शेयर पर 7200 पर्सेंट का डिविडेंड दे रही है। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) के शेयर गुरुवार को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड कर रहे हैं। डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट भी गुरुवार 13 अप्रैल है। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 4268.75 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।
1 लाख रुपये के बन गए 90 लाख रुपये से ज्यादा
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) ने इनवेस्टर्स को ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 11 अप्रैल 2003 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 47.20 रुपये के स्तर पर थे। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयर 13 अप्रैल 2023 को बीएसई में 4268.75 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 11 अप्रैल 2003 को ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 90.43 लाख रुपये होता।
यह भी पढ़ें- 15 दिन में प्राइस शॉकर्स इन 5 स्टॉक्स ने दिया तगड़ा रिटर्न
एक साल में 28% चढ़ गए ब्रिटानिया के शेयर
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयर पिछले एक साल में करीब 28 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 13 अप्रैल 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 3347.60 रुपये के स्तर पर थे। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयर 13 अप्रैल 2023 को बीएसई में 4268.75 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 4680 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 3150 रुपये है। दिसंबर 2022 तिमाही में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का रेवेन्यू 4011.17 करोड़ रुपये था। वहीं, कंपनी को दिसंबर तिमाही में 766.93 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
यह भी पढ़ें- विप्रो, टाटा स्टील समेत इन 6 शेयर की आज खरीदारी में है समझदारी
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।