HomeShare Marketहर शेयर पर 400% का डिविडेंड बांटेगी यह शुगर कंपनी, इस दिन...

हर शेयर पर 400% का डिविडेंड बांटेगी यह शुगर कंपनी, इस दिन है रिकॉर्ड डेट

ऐप पर पढ़ें

Divident stoc: शुगर प्रोडक्शन से जुड़ी करीब 225 साल पुरानी एक कंपनी शेयरहोल्डर्स को अंतरिम डिविडेंड का तोहफा देने जा रही है। यह कंपनी ईआईडी पैरी (EID Parry) है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सोमवार को खत्म हुई मीटिंग में निवेशकों को 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर पर 4 रुपये अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया। साथ ही कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड के भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दिया है। कंपनी के शेयर आज BSE इंडेक्स पर मामूली तेजी के साथ 491.60 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- L&T का शेयर बना रॉकेट, 52 वीक के नए हाई पर पहुंचे भाव, 2309 रुपये है एक शेयर की कीमत

इस दिन है रिकॉर्ड डेट
कंपनी ने कहा कि अंतरिम डिविडेंड के भुगतान के लिए 21 अप्रैल, 2023 को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया गया है। अंतरिम डिविडेंड का भुगतान उन शेयरधारकों को किया जाएगा, जो रिकॉर्ड डेट की तारीख को कंपनी की लिस्ट में रजिस्टर्ड होंगे। अंतरिम डिविडेंड का भुगतान 3 मई या उसके बाद किया जाएगा। बता दें कि कंपनी अंतरिम डिविडेंड का भुगतान 30 दिनों के अंदर करेगी।

यह भी पढ़ें- 225 साल पुराने चीनी कंपनी दूसरी बार देगी डिविडेंड का तोहफा! इस मीटिंग पर टिकी निवेशकों की निगाह

शेयरों का 52 वीक हाई 670 रुपये है
हाल में ही खत्म हुए दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 727 करोड़ रुपये का रेवेन्यू अर्जित किया है। जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह रेवेन्यू 686 करोड़ रुपये था। बता दें कि कंपनी के शेयरों में पिछले 6 महीनों में 18 पर्सेंट से अधिक की गिरावट आई है। जबकि पिछले 1 साल में कंपनी के शेयरों में करीब 3 पर्सेंट और ईयर-टू-डेट (YTD) आधार पर 15 पर्सेंट से अधिक की गिरावट आई है। कंपनी का 52 वीक हाई 670 रुपये जबकि 52 वीक लो 433.20 रुपये है।

डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular