ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (टीसीआई) के शेयर में दांव लगाना फायदेमंद हो सकता है। ये अनुमान ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल का है। मोतीलाल ओसवाल ने इस कंपनी के शेयर को बाय रेटिंग दी है। मतलब ये कि ब्रोकरेज की ओर से शेयर खरीदने की सलाह दी गई है।
कितना होगा फायदा: ब्रोकरेज के मुताबिक शेयर का भाव 880 रुपए तक जाएगा। वर्तमान में बीएसई इंडेक्स पर शेयर का भाव 645 रुपए है। इस लिहाज से देखें तो एक साल के भीतर प्रति शेयर 235 रुपए का फायदा हो सकता है। मोतीलाल ओसवाल का टारगेट प्राइस 880 रुपए है तो ये 38 फीसदी से अधिक की संभावित वृद्धि को दर्शाता है। आपको बता दें कि कंपनी का 52 वीक का हाई लेवल 858 रुपए है।
कंपनी का ये भाव इसी साल जनवरी माह में था। कहने का मतलब ये है कि एक बार फिर कंपनी के शेयर में रिकवरी का अनुमान है। एक साल में 145 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि 2022 (साल-दर-तारीख आधार पर) में अब तक शेयर का भाव 12 फीसदी नीचे है।
संबंधित खबरें
ये पढ़ें-रामदेव की रुचि सोया से शेयर बेचने की लगी होड़, FPO के बाद बिकवाली का माहौल
ब्रोकरेज को उम्मीद है कि विकास की गति जारी रहेगी, आर्थिक गतिविधियों में तेजी, परिवहन गतिविधि में सामान्यीकरण, और सरकारी सुधारों से टीसीआई जैसे संगठित कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी में वृद्धि होगी।
बता दें कि ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया भारत का सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक सर्विस प्रोवाइडर है। कंपनी के पास रोड फ्रेट, इंटीग्रेटेड सप्लाई चेन सॉल्यूशंस, सी फ्रेट से लेकर रेल फ्रेट के लिए सर्विस प्रोवाइडर है।