HomeShare Marketहर शेयर पर 19 रुपये से ज्यादा का डिविडेंड दे रही वेदांता,...

हर शेयर पर 19 रुपये से ज्यादा का डिविडेंड दे रही वेदांता, 9% चढ़ गए कंपनी के शेयर

मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता लिमिटेड (Vedanta) के शेयरों में बुधवार को अच्छी तेजी आई है। वेदांता लिमिटेड के शेयर बुधवार को दिन के कारोबार के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 9 फीसदी तक चढ़ गए। वेदांता ने मंगलवार को हर शेयर पर 1950 पर्सेंट (प्रत्येक शेयर पर 19.50 रुपये) का अंतरिम डिविडेंड देने को मंजूरी दी है और इसी वजह से कंपनी के शेयरों में तेज उछाल आया है। वेदांता के शेयर कारोबार के आखिर में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 6.22 पर्सेंट की तेजी के साथ 253.45 रुपये पर बंद हुए हैं। 

हर शेयर पर 1950% का डिविडेंड दे रही कंपनी
वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) ने बताया है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए हर शेयर पर 19.50 रुपये के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है। यानी, कंपनी 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 1950 पर्सेंट का अंतरिम डिविडेंड दे रही है। कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 27 जुलाई 2022 फिक्स की है। इससे पहले कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के लिए हर शेयर पर 3150 पर्सेंट (प्रत्येक शेयर पर 31.50 रुपये) का पहला अंतरिम डिविडेंड दिया था। 

यह भी पढ़ें- तीन महीने में 2400 रुपये के पार जाएगा टाटा ग्रुप का ये स्टॉक! बिग बुल को भी पसंद

वेदांता के शेयरों ने दिया 7000 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न
वेदांता लिमिटेड के शेयर 5 दिन और 20 दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। लेकिन, यह 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन के मूविंग एवरेज से नीचे हैं। वेदांता के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 440.75 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 206.10 रुपये है। वेदांता लिमिटेड के शेयरों ने शुरुआत से लेकर अभी तक 7000 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न निवेशकों को दिया है। पिछले 5 दिन में वेदांता के शेयरों में करीब 10 पर्सेंट का उछाल आया है। जबकि इस साल अब तक वेदांता के शेयरों में करीब 29 फीसदी की गिरावट आई है। 

यह भी पढ़ें- 3000 रुपये के पार जा सकते हैं HUL के शेयर, ब्रोकरेज हाउस ने रिजल्ट के बाद बढ़ाया टारगेट प्राइस
 

RELATED ARTICLES

Most Popular