HomeShare Marketहर शेयर पर 150 रुपए का नुकसान, कंपनी के IPO ने मचाया...

हर शेयर पर 150 रुपए का नुकसान, कंपनी के IPO ने मचाया था धमाल

भारतीय शेयर बाजार भारी बिकवाली के माहौल से गुजर रहा है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार की ही बात करें तो सेंसेक्स 1500 अंक से ज्यादा टूट गया। इस माहौल में अधिकतर कंपनियों के शेयर नुकसान झेल रहे हैं। ऐसा ही एक शेयर FSN E-Commerce वेंचर का है।

ये ऑनलाइन फैशन और ब्यूटी रिटेलर नायका लिमिटेड की पैरेंट कंपनी है। आपको बता दें कि बीते साल नवंबर महीने में कंपनी का आईपीओ लॉन्च हुआ था। इस आईपीओ ने लिस्टेड होने के साथ ही निवेशकों को मालामाल भी किया।

10 फीसदी से ज्यादा टूटा शेयर: सोमवार को कारोबार के दौरान नायका लिमिटेड के शेयर का भाव 10 फीसदी से ज्यादा टूट गया। बीते कारोबारी दिन से तुलना करें तो प्रति शेयर निवेशकों को 150 रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। बहरहाल, शेयर का भाव 1350 रुपए के स्तर पर है। ये कंपनी के शेयर ऑल टाइम लो के काफी करीब है। वहीं, आईपीओ के इश्यू प्राइस के भी नजदीक है।

आईपीओ की डिटेल: आईपीओ के लिए कीमत दायरा 1,085-1,125  रुपये प्रति शेयर रखा गया था। जिन निवेशकों को आईपीओ अलॉट हुआ था, लिस्टिंग के दिन ही उन्हें लगभग डबल मुनाफा हुआ। 26 नवंबर को कंपनी का शेयर भाव 2,574 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद लगातार गिरावट देखने को मिली है।

ये पढ़ें- बिस्किट बनाने वाली Britannia ने बढ़ाई मुसीबत, निवेशकों को कर दिया कंगाल

दिसंबर तिमाही में नुकसान: दिसंबर तिमाही में नायका लिमिटेड का मुनाफा 28 करोड़ रुपए था। इसी अवधि में एक साल पहले मुनाफा 69 करोड़ रुपए था। इस लिहाज से 59 फीसदी की गिरावट है। हालांकि, ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू 36 फीसदी बढ़ गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular