HomeShare Marketहर शेयर पर ₹72 का फायदा, 2 दिन बाद Ex-Dividend ट्रेड करेगी...

हर शेयर पर ₹72 का फायदा, 2 दिन बाद Ex-Dividend ट्रेड करेगी कंपनी 

ऐप पर पढ़ें

Dividend Stock: एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनियों में से एक ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia) ने निवेशकों को डिविडेंड बांटने का फैसला किया है। कंपनी एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 72 रुपये का डिविडेंड देगी। निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि कंपनी इसी हफ्ते शेयर बाजार में एक्स-डिविडेंड के तौर पर ट्रेड करेगी। आइए विस्तार से जानते हैं इस डिविडेंड देने वाले स्टॉक के विषय में – 

कब है रिकॉर्ड डेट? (Britannia Record Date) 

शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने कहा है कि 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 7200 प्रतिशत का डिविडेंड निवेशकों को दिया जाएगा। यानी इनवेस्टर्स को हर शेयर पर 72 रुपये का फायदा होगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 13 अप्रैल 2023 की तारीख रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। बता दें, इसी दिन ब्रिटानिया स्टॉक मार्केट में एक्स-डिविडेंड के तौर पर भी ट्रेड करेगी। 

यह भी पढ़ेंः 6 कंपनियां देंगी डिविडेंड का तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

डिविडेंड बांटने का शानदार इतिहास 

डिविडेंड देने के मामले में ब्रिटानिया का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत शानदार रहा है। कंपनी ने पिछले कुछ सालों के दौरान निवेशकों को अच्छा खासा डिविडेंड दिया है। वित्त वर्ष 2022 में ब्रिटानिया ने एक शेयर पर 5650 प्रतिशत का डिविडेंड निवेशकों को दिया था। वहीं, वित्त वर्ष 2021 में कंपनी ने 12.50 रुपये का डिविडेंड निवेशकों के बीच बांटा था। बता दें, गुरुवार को कंपनी के एक शेयर का भाव 0.7 प्रतिशत की गिरावट के बाद 4299.75 रुपये के लेवल पर आकर बंद हुआ था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular