HomeShare Marketहर शेयर पर ₹7 का डिविडेंड देगी यह कंपनी, रिकॉर्ड डेट का...

हर शेयर पर ₹7 का डिविडेंड देगी यह कंपनी, रिकॉर्ड डेट का ऐलान, दिग्गज अरबपति का है बड़ा दांव

ऐप पर पढ़ें

वेदांता की सहायक कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने अपने पात्र शेयरधारकों को ₹7 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। हिंदुस्तान जिंक के डिविडेंड की रिकॉर्ड तिथि 15 जुलाई 2023 तय की गई है।

हिंदुस्तान जिंक ने कहा- हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि कंपनी के निदेशक मंडल ने 2 रुपये के फेस वैल्यू पर 7 रुपये के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी है। यह 350% के डिविडेंड को दिखाता है। बता दें कि हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड बाजार में सबसे अधिक डिविडेंड देने वाले शेयरों में से एक है। कंपनी ने इसी साल जनवरी में ₹13 प्रति शेयर और मार्च में ₹26 प्रति शेयर के डिविडेंड की घोषणा की थी। 2023 में हिंदुस्तान जिंक द्वारा घोषित कुल डिविडेंड ₹46 (₹13 + ₹26 + ₹7) है।

मार्च तिमाही के नतीजे: मार्च तिमाही में हिंदुस्तान जिंक के नेट प्रॉफिट में 12 प्रतिशत की गिरावट आई और यह ₹2583 करोड़ रह गया। वहीं, कंपनी की कुल बिक्री 3 प्रतिशत गिरकर ₹8509 करोड़ हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में ₹8797 करोड़ थी। हिंदुस्तान जिंक के शेयर की बात करें तो 340.50 रुपये पर है। एक दिन पहले के मुकाबले शुक्रवार को यह 1.30% की तेजी के साथ बंद हुआ। 

अरबपति का है दांव: हाल ही में अरबपति अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता ने एक्सिस ट्रस्टी सर्विसेज के पास हिंदुस्तान जिंक के 13.94 करोड़ शेयर या कुल इक्विटी का 3.3 प्रतिशत गिरवी रखा है। इसके साथ ही वेदांता ने हिंदुस्तान जिंक में अपनी लगभग सारी हिस्सेदारी गिरवी रख दी है। वेदांता की हिंदुस्तान जिंक में 64.92 फीसदी हिस्सेदारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular