ऐप पर पढ़ें
प्राइवेट सेक्टर के HDFC बैंक को मार्च तिमाही में बंपर मुनाफा हुआ है। जनवरी से मार्च तिमाही के दौरान बैंक का नेट प्रॉफिट 20.6 प्रतिशत बढ़कर 12,594.47 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान अवधि में बैंक का प्रॉफिट 10,443.01 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि अक्टूबर-दिसंबर, 2022 तिमाही की तुलना में एचडीएफसी बैंक का नेट प्रॉफिट घट गया है जो तीसरी तिमाही में 12,698.32 करोड़ रुपये था।
ऋण घाटों और अन्य मदों में कुल प्रावधान जनवरी-मार्च 2023 तिमाही में 2685 करोड़ रुपये रहा, जो जनवरी-मार्च, 2022 तिमाही में 3,312.35 करोड़ रुपये रहा था। ग्रॉस एनपीए अनुपात मार्च के अंत में 1.12 प्रतिशत रहा जबकि मार्च 2022 के अंत में यह 1.17 प्रतिशत और दिसंबर तिमाही में 1.23 प्रतिशत रहा था।
डिविडेंड देने का ऐलान: HDFC बैंक ने वित्त वर्ष FY23 के लिए ₹19 प्रति इक्विटी शेयर के डिविडेंड की घोषणा की है। बैंक के शेयर की कीमत 1693.30 रुपये है। 24 जनवरी 2023 को शेयर ने 1702 रुपये के स्तर को टच किया था। यह 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है।