ऐप पर पढ़ें
कल यानी 30 अक्टूबर 2023 को सेलो वर्ल्ड लिमिटेड का आईपीओ (Cello World) ओपन होने जा रहा है। कंपनी के इस आईपीओ का साइज 1900 करोड़ रुपये है। सेलो वर्ल्ड लिमिटेड आईपीओ (Cello World Limited IPO) के जरिए 2.93 करोड़ शेयर जारी करेगी। निवेशकों के पास 1 नवंबर 2023 तक इस आईपीओ को सब्सक्राइब करने का मौका मिलेगा। बता दें, ग्रे मार्केट में कंपनी का दबदबा है।
1 शेयर पर 140 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते
क्या है प्राइस बैंड? (Cello World Limited IPO GMP Today)
सेलो वर्ल्ड लिमिटेड आईपीओ (Cello World Limited IPO) का प्राइस बैंड 617 रुपये से 648 रुपये तक तय किया गया है। कंपनी के एक शेयर का लॉट साइज 23 शेयरों का है। जिस वजह से किसी भी रिटेल निवेशक को कम से कम 14,904 रुपये का दांव लगाना होगा। कोई भी रिटेल इंवेस्टर्स 13 लॉट पर दांव लगा सकता है।
सेला वर्ल्ड लिमिटेड आईपीओ का कर्मचारियों के लिए 61 रुपये प्रति शेयर सस्ता मिलेगा। बता दें, कंपनी ने एंकर निवेशकों के जरिए 567 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
कमाल का है ये शेयर, 1 लाख रुपये का बना 8 करोड़ रुपये, कभी 8 रुपये का था भाव
ग्रे मार्केट में कंपनी का दबदबा (Cello World Limited IPO GMP)
टॉप शेयर ब्रोकर की रिपोर्ट के मुताबिक आज यानी 29 अक्टूबर 2023 को ग्रे मार्केट में 120 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। निवेशकों को लिस्टिंग के दिन 18.52 प्रतिशत का फायदा हो चुका है। बता दें, कंपनी की लिस्टिंग 9 अक्टूबर 2023 को होगी।