ऐप पर पढ़ें
डिजिटल एडवर्टाइजिंग सेक्टर की कंपनी ब्राइटकॉम ग्रुप लिमिटेड (Brightcom Group Ltd) के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर आज सोमवार को 5% के लोअर सर्किट में फंसे हैं। पिछले पांच कारोबारी दिन में यह शेयर 20% तक गिर गया है। शेयरों में यह गिरावट मार्केट रेगुलेटरी सेबी द्वारा सख्त एक्शन लेने के बाद आई है।
क्या है डिटेल
सेबी ने जांच में यह पाया है कि कंपनी घाटे को कम और मुनाफे को ज्यादा दिखाया है। इतना ही नहीं कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में भी गड़बड़ी पाया गया है। सेबी ने कंपनी के खातों में 1280 करोड़ रुपए की गड़बड़ी पाई है। साथ ही मार्केट रेगुलेटर ने प्रमोटर्स की शेयर होल्डिंग को लेकर भी कुछ सवाल पूछे हैं। बता दें कि ब्राइटकॉम ग्रुप को मार्केट रेगुलटेरी सेबी की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। हालांकि, इसपर कंपनी ने कहा है कि वे इस पर कानूनी सलाह ले रही है।
टाटा के IPO की धूम! लिस्टिंग से पहले ही ₹830 पर चला गया भाव, निवेश के लिए रहे तैयार
कंपनी के शेयरों का हाल
ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयर कोरोनाकाल में अपने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया था। हालांकि, पिछले एक साल से शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर सालभर में ही 85% तक टूट गए हैं। इस दौरान इसकी कीमत 94 रुपये से घटकर वर्तमान प्राइस तक आ गया है। इसका मार्केट कैप 161.06 करोड़ रुपये है।