HomeShare Marketहर्षा इंजीनियर्स पर अब दांव लगाना रहेगा सही? एक्सपर्ट दे रहे हैं...

हर्षा इंजीनियर्स पर अब दांव लगाना रहेगा सही? एक्सपर्ट दे रहे हैं ये सलाह 

हर्षा इंजीनियर्स (Harsha Engineers) ने सोमवार को शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री मारी है। कंपनी के शेयर बाजार में 36 प्रतिशत के प्रीमियम पर लिस्ट हुई। बीएसई में यह तेजी अब भी बरकरार है। वहीं, दूसरी तरफ शेयर बाजार का बुरा हाल है। ऐसे में निवेशकों के मन में आ रहा है कि हर्षा इंजीनियर्स में कोई फ्रेश पोजीशन लेना फायदेमंद रहेगा या नहीं। 

इस स्टॉक पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट के अनुसार जिस किसी के पास हर्षा इंजीनियर्स के शेयर हैं उन्हें स्टॉक होल्ड करने की सलाह दी जाती है। वहीं, जिस किसी ने इस आईपीओ पर दांव नहीं लगाया था ऐसे निवेशक 460 से 475 रुपये के रेंज में इस शेयर को खरीद सकते हैं। शार्ट टर्म में कंपनी के शेयर 535 रुपये के लेवल तक जा सकते हैं। वहीं, अगले तीन महीने में कंपनी के शेयर 588 रुपये के लेवल तक पहुंच सकते हैं। एक्सपर्ट ने 440 रुपये के स्टॉप लॉस को भी ध्यान में बनाए रखने की सलाह दी है। 

यह भी पढ़ेंः डिविडेंड के बाद कंपनी देने जा रही है बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट है नजदीक

GCL Securities के रवि सिंघल कहते हैं,“जिस किसी भी हर्षा के शेयर मिले हैं उन्हें होल्ड करने की सलाह दी जाती है। कंपनी के शेयर का शॉर्ट टर्म टारेगट 535 रुपये है। वहीं, मीडियम टर्म टारगेट 588 रुपये है। जिस निवेशक को आईपीओ का शेयर अलॉट नहीं हुआ है वह 475 से 460 रुपये के रेंज में कंपनी के शेयर खरीद सकता है।”

स्वास्तिक इंवेस्टमेंट के रिसर्च हेड संतोष मीणा कहते हैं कि हर्षा इंजीनियर्स के शेयर 444 रुपये लिस्ट हुए। जोकि इश्यू प्राइस की तुलना में 36 प्रतिशत अधिक था। कंपनी का फंडामेंटल भी शानदार है। वो कहते हैं,“मेरी सला है कि कंपनी के शेयरों को लॉन्ग टर्म तक होल्ड करना चाहिए।”

कब आया था कंपनी का आईपीओ? 

इस कंपनी का आईपीओ 14 सिंतबर से 16 सितंबर 2022 तक खुला था। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 755 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था, जिसमें से ₹300 करोड़ ओएफएस के जरिए था। बता दें, कंपनी ने आईपीओ के लिए लॉट साइज 45 शेयरों का रखा था।

स्टोरी क्रेडिटः लाइव मिंट 

(डिस्‍क्‍लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

RELATED ARTICLES

Most Popular