HomeShare Marketहर्षा इंजीनियर्स के IPO की प्री-ओपनिंग सेशन में धमाकेदार शुरुआत, निवेशक गदगद

हर्षा इंजीनियर्स के IPO की प्री-ओपनिंग सेशन में धमाकेदार शुरुआत, निवेशक गदगद

हर्षा इंजीनियर्स (Harsha Engineers IPO listing) के आईपीओ (IPO) पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए अच्छी खबर आई है। कंपनी शेयर बाजार में प्री-ओपनिंग (Pre-Opening Session) सेशन के दौरान शानदार प्रदर्शन कर रही है। सुबह 9.10 बजे बीएसई (BSE) में कंपनी के शेयर 22.70 प्रतिशत की प्रीमियम के साथ 404.90 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग आज होनी है। ऐसे मेंं प्री-ओपनिंग सेशन ने निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है। बता दें, बता दें, हर्षा इंजीनियरिंग के आईपीओ को 74.70 प्रतिशत गुना अधिक सब्सक्राइब किया गया था।

यह भी पढ़ेंः कार बेचने वाली इस कंपनी ने 1 लाख का बनाया ₹53 लाख, एक्सपर्ट ने कहा खरीद लो

कब आया था कंपनी का आईपीओ? 

इस कंपनी का आईपीओ 14 सिंतबर से 16 सितंबर 2022 तक खुला था। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 755 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था, जिसमें से ₹300 करोड़ ओएफएस के जरिए था। बता दें, कंपनी ने आईपीओ के लिए लॉट साइज 45 शेयरों का रखा था।

अहमदाबाद स्थित कंपनी के संचालन से राजस्व वित्तीय वर्ष 2022 के लिए 51.24 प्रतिशत बढ़कर ₹1321.48 करोड़ हो गया, जो वित्त वर्ष 2021 के लिए ₹873.75 करोड़ था। इंजीनियरिंग कारोबार से संचालन से इसके राजस्व में वृद्धि के कारण, जबकि कर के बाद लाभ वित्तीय वर्ष 2021 के लिए 45.44 करोड़ से वित्तीय वर्ष 2022 के लिए 102.35 प्रतिशत बढ़कर 91.94 करोड़ हो गया है। 

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

RELATED ARTICLES

Most Popular