स्टॉक मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए एक बड़ा अपडेट आया है। TPL Plastech Limited ने शेयरों के बंटवारे की मंजूरी दे दी है। कंपनी की तरफ से इस स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट भी घोषित कर दिया गया है। आइए जानते हैं कब कंपनी ने रिकॉर्ड डेट तय किया है? साथ ही इस साल कंपनी ने शेयर बाजार में कैसा प्रदर्शन किया है।
कब है रिकॉर्ड डेट?
कंपनी की तरफ से स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया गया है कि TPL Plastech Limited लिमिटेड के शेयरों का बंटवार 1 5 में होगा। यानी 1 कंपनी के एक शेयर का बंटवारा 5 शेयरों में किया जाएगा। जिसका मतलब हुआ कि 10 रुपये के फेसवैल्यू वाले शेयर की नई फेस वैल्यू 2 रुपये हो जाएगी। बता दें, कंपनी ने 20 अक्टूबर 2022 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी 19 अक्टूबर को कंपनी शेयर बाजार एक्स-स्प्लिट हो जाएगी।
टेलीकॉम सर्विस के लिए अडानी को मिला लाइसेंस, Jio- एयरटेल को टक्कर!
कैस है शेयर मार्केट में प्रदर्शन?
बीते एक साल के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 21.91 प्रतिशत की तेजी आई है। इस दौरान कंपनी के शेयर का भाव 172 रुपये से बढ़कर 206 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। इस साल के शुरुआत में जिसने कंपनी पर भरोसा किया होगा उसके निवेश पर रिटर्न 27 प्रतिशत मिल चुका होगा। निवेशकों के लिए पिछला 6 महीना भी शानदार रहा है। इस दौरान कंपनी के शेयरों में 40 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली। वहीं, एक साल पहले कंपनी पर दांव लगाने वाले को 21 प्रतिशत रिटर्न मिला है। कंपनी के 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 217 रुपये है। बता दें, कंपनी का मार्केट कैप 327.77 करोड़ रुपये का है।
(डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)