ऐप पर पढ़ें
स्मॉल कैप कंपनी गुडलक इंडिया (Goodluck India Ltd) ने अपने निवेशकों को 100 प्रतिशत का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने अब रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है। 1986 में गुडलक इंडिया की नींव रखी गई थी। तब से अबतक कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1146.26 करोड़ रुपये के लेवल पर पहुंच गया है।
टाटा का यह स्टॉक करेगा कमाल, एक्सपर्ट बोले- 3615 रुपये के लेवल तक जाएगा भाव
गुडलक इंडिया ने स्टॉक मार्केट को दी जानकारी में कहा है कि फाइनेंशिएल ईयर 2022-23 के लिए 100 प्रतिशत का डिविडेंड योग्य निवेशकों को दिया जाएगा। सरल शब्दों में कहा जाए तो कंपनी 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड देगी। इस डिविडंड के लिए रिकॉर्ड डेट 14 अप्रैल 2023 तय की गई है। बता दें, कंपनी योग्य निवेशकों को 20 अप्रैल को डिविडेंड की राशि का भुगतान कर देगी।
6 कंपनियां बाटेंगी मुनाफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते
गुरुवार को गुडलक इंडिया के एक शेयर का भाव 421.85 रुपये के लेवल तक जा सकता है। पिछले एक साल में इस स्मॉल कैप कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 37 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि कंपनी के शेयरों में इस साल 11 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिली है। कंपनी का 52 वीक हाई 552 रुपये और 52 वीक लो 235.85 रुपये प्रति शेयर है।