HomeShare Marketस्टॉक मार्केट में TVS के शेयर धड़ाम! 26 लाख शेयरों की हुई...

स्टॉक मार्केट में TVS के शेयर धड़ाम! 26 लाख शेयरों की हुई खरीद-बिक्री 

ऐप पर पढ़ें

टू व्हीलर्स बाइक बनाने वाली कंपनी टीवीएस मोटर (TVS Motors) कंपनी के शेयरों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 3 प्रतिशत नीचे लुढ़क कर 1017 रुपये के लेवल पर आ गए। बता दें, स्टॉक मार्केट (Stock Market) में आज कंपनी के शेयरों बड़ी खरीद और बिक्री हुई। 

सुबह 9.15 मिनट पर करीब 2.6 मिलियन (26 लाख शेयर) या 0.55 प्रतिशत शेयरों की खरीद बिक्री हुई है। बीएसई के डाटा के जरिए यह पता चला है। लेकिन इस किसने बेचा और किसने खरीदा है यह पता नहीं चल पाया है। बता दें, स्टॉक मार्केट में 2/3 व्हीलर्स कंपनी के शेयरों में पिछले 1 महीने के दौरान 9 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 

300 रुपये के करीब हो सकती है इस कंपनी की लिस्टिंग

नवंबर का महीना टीवीएस के लिए अच्छा रहा है। कंपनी ने पिछले साल नवंबर की तुलना में इस बाक 2 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। नवंबर 2022 में टीवीएस की ने 2,77,123 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि पिछले नवंबर में कंपनी ने 2,72,693 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं, अक्टूबर की तुलना में टीवीएस के टू व्हीलर्स ग्रोथ में 23.5 प्रतिशत का इजाफा देखा गया है। 

इलेक्ट्रिक सेक्टर में अच्छी दिखी ग्रोथ 

नवबंर 2022 में TVS iQube इलेक्ट्रिक का रजिस्ट्रेशन 10,056 यूनिट्स रहा है। वहीं, जबकि पिछले साल नवंबर में 699 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। अक्टूबर 2022 की बात करें तो इस दौरान TVS iQube इलेक्ट्रिक की 8,103 यूनिट्स की बिक्री करने में कंपनी सफल रही है। कंपनी के लिए अच्छी बात यह है कि TVS iQube इलेक्ट्रिक का रिस्पॉस अभी तक शानदार है। 

इस चर्चित आईपीओ के लौटने वाले हैं अच्छे दिन 

RELATED ARTICLES

Most Popular