HomeShare Marketस्टॉक मार्केट में रिलांयस को बीते सप्ताह हुआ सबसे अधिक फायदा, अडानी...

स्टॉक मार्केट में रिलांयस को बीते सप्ताह हुआ सबसे अधिक फायदा, अडानी ग्रुप की इस कंपनी का भी मार्केट कैप बढ़ा; जानें अन्य का हाल

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,15,837 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक फायदे में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। शीर्ष 10 की सूची में सिर्फ एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 574.86 अंक या 0.92 प्रतिशत के लाभ में रहा। बुधवार को सेंसेक्स पहली बार 63,000 अंक के स्तर के पार बंद हुआ था। 

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 71,462.28 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 18,41,994.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 18,491.28 करोड़ रुपये बढ़कर 6,14,488.60 करोड़ रुपये रहा। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की बाजार हैसियत 18,441.62 करोड़ रुपये बढ़कर 12,58,439.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इन्फोसिस का मूल्यांकन 3,303.5 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 6,89,515.09 करोड़ रुपये रहा।

इस साल दूसरी बार बोनस देने जा रही है ये कंपनी, रिकॉर्ड है नजदीक

अडानी एंटरप्राइजेज की बाजार हैसियत भी 2,063.4 करोड़ रुपये बढ़कर 4,47,045.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 1,140.46 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,72,234.92 करोड़ रुपये रहा। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 845.21 करोड़ रुपये बढ़कर 6,49,207.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत भी 89.25 करोड़ रुपये बढ़कर 5,42,214.79 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। 

इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 5,417.55 करोड़ रुपये घटकर 8,96,106.38 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी के मूल्यांकन में 2,282.41 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,85,626.22 करोड़ रुपये पर आ गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, एचडीएफसी, भारती एयरटेल और अडानी एंटरप्राइजेज का स्थान रहा। 

3 बार बोनस देने वाली दिग्गज आईटी कंपनी ने बदली निवेशकों की किस्मत

RELATED ARTICLES

Most Popular