HomeShare Marketस्टेट बैंक की 400 दिन वाली अमृत कलश स्पेशल FD की बढ़ी...

स्टेट बैंक की 400 दिन वाली अमृत कलश स्पेशल FD की बढ़ी मियाद, 7.6% तक मिल रहा ब्याज

ऐप पर पढ़ें

देश के सबसे बड़े बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपनी अमृत कलश स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की वैलिडिटी बढ़ा दी है। स्टेट बैंक की यह खास फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम पहले 31 मार्च 2023 तक वैलिड थी। अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपनी अमृत कलश फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (Amrit Kalash FD Scheme) को 30 जून 2023 तक के लिए बढ़ा दिया है।

FD में मिल रहा 7.60 पर्सेंट तक का ब्याज
स्टेट बैंक की अमृत कलश फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम 400 दिन की है। एसबीआई (SBI) के इस 400 दिन वाले फिक्स्ड डिपॉजिट में सामान्य ग्राहकों को 7.10 पर्सेंट का ब्याज मिल रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन्स को 7.60 पर्सेंट का ब्याज दिया जा रहा है। सीनियर सिटीजन्स को आम ग्राहकों से 50 बेसिस प्वाइंट (0.50 पर्सेंट) अधिक ब्याज मिल रहा है। स्टाफ और स्टाफ पेंशनर्स को भी एडिशनल इंटरेस्ट रेट मिलेगा।

यह भी पढ़ें- 500% तक का रिटर्न, अब 5 हिस्सों टुकड़ों में होगा शेयर का बंटवारा, रिकॉर्ड डेट अप्रैल में 

प्रीमैच्योर विदड्रॉल के साथ आती है खास FD स्कीम
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की अमृत कलश फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम ब्रांच/आईएनबी/YONO चैनल्स के लिए उपलब्ध है। एसबीआई की यह स्पेशल एफडी स्कीम प्रीमैच्योर विदड्रॉल के साथ आती है और डिपॉजिट पर लोन लेने की सुविधा भी उपलब्ध है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का कहना है कि टर्म डिपॉजिट्स के लिए इंटरेस्ट का पेमेंट मंथली/क्वॉर्टरली/हाफ ईयरली किया जाएगा। वहीं, स्पेशल टर्म डिपॉजिट्स पर यह मैच्योरिटी पर होगा।

यह भी पढ़ें- इस शेयर ने स्टॉक मार्केट में मचाई धूम, 3 दिन से लगा रहा अपर सर्किट, जनवरी में हुई थी लिस्टिंग 

डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular